IPL 2026: CSK को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, यहां देखें ताजा अपडेट
आईपीएल 2026 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके को हराकर अंक तालिका में अपना झंडा गाड़ दिया. इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है.
Indian Premier League 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 7 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हुई थी. पंजाब ने सीएसके को 5 विकेट से हराकर अपने कारवां को आगे बढ़ाया. पंजाब ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपना झंडा गाड़ दिया. पंजाब 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है. पंजाब ने अब तक खेले गए 2 मैचों को अपने नाम किया है.
टॉप पर पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने खेले गए 2 मैचों में अब तक सभी मैच खेले हैं. पंजाब अब 2 मैच में 4 अंक के साथ पॉइंटस टेबल पर नंबर 1 पर है. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, आरसीबी के के पास भी 2 अंक है और वह तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद 2-2 अंक के साथ चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर है.
---विज्ञापन---
4 टीमों का अब तक नहीं खुला खाता
वहीं, अब तक 4 ऐसी भी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोला है. गुजरात टाइटंस, एलएसजी, केकेआर और सीएसके के पास फिलहाल 0 अंक हैं. सीएसके और कोलकाता ने अब तक 2-2 मैच भी खेले हैं, लेकिन दोनों टीमों को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है.
आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका
---विज्ञापन---
रैंक
टीम
मैच
जीत
हार
अंक
नेट रन रेट
1
Punjab Kings (पंजाब किंग्स)
2
2
0
4
0.637
2
Rajasthan Royals (राजस्थान रॉयल्स)
1
1
0
2
4.171
3
Royal Challengers Bengaluru (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)