IND vs NZ: कब-कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला, जानें पूरी डिटेल्स
IND vs NZ T20 Series, India vs New Zealand Live Streaming: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम अब 5 मैचों की होने वाली टी-20 सीरीज पर नजरें जमाए हुए है. पहला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा. आइए जानते हैं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी.
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया. अब वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम वनडे सीरीज का बदला लेने के लिए उतरेगी. आइए जानते हैं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग पर एक नजर.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच 7:00 बजे शाम में शुरू होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण किया जा सकता है.