---विज्ञापन---

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी दूसरे मैच में जड़ सकते हैं तूफानी शतक, इस मैदान से रहा है खास नाता

IND vs ZIM: इंग्लैंड दौरे पर जब लगातार 3 पारियों में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से रन नहीं आया. जिसके बाद इस 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी के कई आलोचक सामने आ गए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेलकर कमबैक कर लिया है.

---विज्ञापन---

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लिश दौरे पर खराब प्रदर्शन किया था. उससे उबरते हुए टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला जीत लिया है. जहां पर सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया. हालांकि इस मुकाबले में सबका दिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जीता. वैभव ने इस मुकाबले में सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन जड़कर मुकाबले को भारत की ओर मोड़ दिया. अब वैभव दूसरे टी-20 मैच में भी कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. हरारे के मैदान से उनका खास नाता रहा है. 

दूसरे टी-20 मैच में भी क्या चलेगा वैभव का बल्ला? 

पहले टी-20 मैच में रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने खुद को साबित कर दिया है. अब वो दूसरे मुकाबले में बिना दबाव के उतरने वाले हैं. ऐसे में वो जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में और भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं. फैंस को उम्मीद है कि 25 जुलाई को होने वाले दूसरे मैच में वैभव के बल्ले से धमाकेदार शतक देखने को मिल सकता है. 

---विज्ञापन---

पिछले मुकाबले में वैभव ने अपनी 50 रनों की पारी इसी हरारे के मैदान पर खेला था. दूसरा मैच में हरारे में ही खेला जाने वाला है. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान वैभव ने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए फाइनल मुकाबले में 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वो फाइनल मुकाबला भी हरारे में ही खेला गया था. ऐसे में वैभव के लिए ये मैदान अब तक बहुत ही लकी रहा है. जिसके कारण ही वो 25 जुलाई को हरारे में एक और बड़ा कारनामा करना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: दूसरे T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार

---विज्ञापन---

अभिषेक शर्मा को देना होगा साथ 

पिछले मुकाबले में दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन नहीं आए थे. ऐसे में 25 जुलाई को अभिषेक शर्मा भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके वैभव का साथ देना चाहेंगे. अगर इन दोनों स्टार बल्लेबाजों को बल्ला चला, तो टीम इंडिया बड़े रिकॉर्ड बना सकती है. हालांकि उसके लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक की जोड़ी को पावरप्ले पूरा खेलना होगा. जिससे गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सके. इसके अलावा उपकप्तान तिलक वर्मा को भी मौका मिलने पर बड़ी पारी खेलनी होगी. 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक और तिलक में से कौन बेहतर गेंदबाज? कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जवाब

---विज्ञापन---

First published on: Jul 24, 2026 11:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola