---विज्ञापन---

दलीप ट्रॉफी के मैचों में फैंस को एंट्री नहीं मिलने का कारण आया सामने, BCCI ने उठाया बड़ा कदम

Duleep Trophy 2026: बीसीसीआई फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2026 की तैयारी कर रही है. जहां पर सभी बड़े स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि इस टूर्नामेंट को फैंस स्टेडियम में जाकर नहीं देख पाएंगे. अब बीसीसीआई ने इसके पीछे का कारण बताया है.

---विज्ञापन---

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट को पहले फैंस स्टेडियम में बैठकर देखते थे. लेकिन पिछले सीजन ऐसा नहीं हो सका. अब दलीप ट्रॉफी 2026 में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. फैंस अपने फेवरेट स्टार खिलाड़ियों को स्टेडियम में बैठकर नहीं देख पाएंगे. सभी इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. अब बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने खुद इस सवाल का जवाब दे दिया है. हालांकि उन्होंने बीसीसीआई के प्लान को लेकर भी बोला है. 

क्यों दलीप ट्रॉफी को फैंस स्टेडियम में नहीं देख पाएंगे? 

घरेलू क्रिकेट में दलीप ट्रॉफी एक बड़ा टूर्नामेंट है. पिछले सीजन से ये टूर्नामेंट बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है. जहां पर फैंस मैच नहीं देख पाते हैं. इसके पीछे का कारण बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जब यहां जमीन ली गई थी तब कुछ बंदिशें थीं कि हम इस कैंपस में दर्शक नहीं ला सकते. यह सरकार की रोक है. हम इसे नहीं तोड़ सकते.’  

---विज्ञापन---

23 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक खेले वाले इस टूर्नामेंट के लगभग सभी मुकाबले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही खेले जाने वाले हैं. इस टूर्नामेंट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर ईशान किशन, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और पृथ्वी शॉ भी नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 5 दिनों में हुए टीम इंडिया में 2 बदलाव, 2 युवा धुरंधरों की हुई एंट्री

---विज्ञापन---

फाइनल की जगह बदल सकती है बीसीसीआई  

फैंस दलीप ट्रॉफी 2026 के मैच देखना चाहते हैं. जिसके बारे में बात करते हुए बीसीसीआई ने कहा, ‘टीम के सदस्यों से जुड़े करीबी लोग यहां आ सकते हैं. लेकिन इस साल हमने लाइव टेलीकास्ट होने वाले मैचों की गिनती को बढ़ाया है. इस तरह से हम फैंस को उनके पसंदीदा खिलाड़ियों और अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को देखने का मौका दे रहे हैं. हम निश्चित तौर पर आपके सुझावों का स्वागत करेंगे कि क्या फाइनल को स्टेडियम में कराया जा सकता है या नहीं. हमारे पास अभी समय है. हम इस बारे में देखेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो ऐसा करेंगे. लेकिन अभी के लिए हमने पिछले साल की तुलना में लाइव टेलीकास्ट होने वाले मैचों की संख्या को बढ़ाया है.’ 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: कमबैक के बाद अब सरफराज खान की प्लेइंग 11 में जगह है लगभग पक्की, जुरेल का कटेगा पत्ता!

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2026 10:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola