---विज्ञापन---

IPL 2026 Final: चेन्नई-मुंबई को पीछे छोड़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने कैसे मारी बाजी? सामने आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL 2026 Final: बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल फाइनल के वेन्यू में चेंज कर हर किसी को हैरान कर दिया है. हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि ऐसा क्यों किया गया है. हर किसी को उम्मीद थी कि चिन्नास्वामी में फाइनल होगा. ऐसे में चेन्नई-मुंबई को पीछे छोड़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने कैसे मारी बाजी?

---विज्ञापन---

IPL 2026 Final: आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में टूर्नामेंट के इस सीजन का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल के सभी प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है. हर किसी के मन में ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि बोर्ड ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को ही फाइनल के लिए क्यों चुना है. सामने आई रिपोर्ट में इसका खुलासा हो चुका है. 

चेन्नई और मुंबई भी थे रेस में

आईपीएल 2026 के फाइनल को होस्ट करने की रेस में चेन्नई का चेपॉक और मुंबई का वानखेड़े और डी वाई पाटिल स्टेडियम भी था लेकिन अंत में मेजबानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम को दे दी गई. पिछले 5 में से 3 फाइनल इसी मैदान पर खेले गए हैं, जो कि काफी चौंकाने वाला है.

---विज्ञापन---

सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु को रिप्लेस करते हुए अहमदाबाद को उसकी कैपेसिटी के लिहाज से चुना गया है. जानकारी के लिए बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इस स्टेडियम में 1 लाख 32 हजार लोग एक साथ मैच देख सकते हैं. 

बेंगलुरु से क्यों छिनी मेजबानी?

बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2026 के फाइनल वेन्यू में बदलाव का फैसला अचानक लिया गया है. राजनीतिक खींचतान के चलते बीसीसीआई ने ये फैसला लिया. सामने आई जानकारी के अनुसार विधायक डिमांड कर रहे हैं कि हर MLA को कम से कम 5 टिकट मिलनी चाहिए. ऐसे में इस विवाद को गहराता देख बोर्ड ने वेन्यू में बदलाव करने का फैसला किया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- MS Dhoni के IPL 2026 में खेलने की तारीख हुई रिवील! इस दिग्गज ने उठाया राज से पर्दा

First published on: May 07, 2026 05:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola