---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हेड कोच! इस बड़ी कमजोरी पर काम करने की सख्त जरूरत

VVS Laxman on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. हालांकि, वीवीएस लक्ष्मण एक चीज को लेकर वैभव सूर्यवंशी से संतुष्ट नहीं हैं.

---विज्ञापन---

VVS Laxman on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. सूर्यवंशी ने तीन मैचों में 50.33 के औसत से 151 रन बनाए. सूर्यवंशी का पहले और तीसरे T20I में भारत की जीत में अहम किरदार रहा था. अपने इस प्रदर्शन के दम पर वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. हालांकि, भारतीय टीम के कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण ने वैभव सूर्यवंशी की एक कमजोरी का खुलासा किया और बताया कि 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को इस पर काम करने की सख्त जरूरत है.

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं कोच!

3-0 से सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया के कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इसी बीच उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को फिटनेस में सुधार करने की सलाह दी और इस मामले में वो संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘हम वैभव सूर्यवंशी से सिर्फ एक चीज में सुधार चाहते हैं और वह है उनकी फिटनेस. वैभव अभी युवा हैं और हर पहलू में बेहतर बनना चाहते हैं. आज भी जब उन्हें चोट लगी, तब भी वह मैदान पर रहकर फील्डिंग करना चाहते थे. वैभव हर तरीके से टीम की सफलता में योगदान देना चाहते हैं.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- RCB के स्टार खिलाड़ी का चौंकाने वाला फैसला, यूपी छोड़ अब इस टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट!

वैभव की तारीफ में गढ़े कसीदे

वीवीएस लक्ष्मण ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा, ‘एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने जिस तरह खुद को निखारा है, वह तारीफ योग्य है. उनमें परिपक्वता नजर आती है और पिछले छह महीनों में उनकी समझ और खेल को लेकर जागरूकता एक अलग स्तर पर पहुंच गई है. इसी वजह से वह मुश्किल स्थिति में खुद को संभालने में सफल हो पाते हैं. उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला और 4-5 महीनों बाद उन्होंने IPL में धमाल मचाया.’

---विज्ञापन---

लक्ष्मण ने आगे कहा, ‘आपको पता है कि IPL में कितनी प्रतिस्पर्धा होती है. उन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाजों का सामना किया. उन्होंने जिस तरह खुद को निखारा है और इंटरनेशनल क्रिकेट में आगे बढ़ रहे हैं, वह दिखाता है कि उनमें कितनी क्षमता और टैलेंट है. उन्हें यह समझने की भी जरूरत है कि अभी वह सिर्फ 15 साल के हैं. वह काफी युवा हैं और उन्हें खेल के हर पहलू में बेहतर होने की जरूरत है. अगर आप आज का मैच भी देखें, तो वह मुख्य भूमिका निभा रहे थे.’

ये भी पढ़ें:- CWG 2026: भारत से एक बार फिर हारा पाकिस्तान, जादूमणि सिंह ने बॉक्सिंग में पाक खिलाड़ी को किया ढेर

---विज्ञापन---

First published on: Jul 27, 2026 08:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola