जिस खिलाड़ी से मैदान पर भिड़े थे वैभव सूर्यवंशी, सोशल मीडिया पर ब्लॉक हुआ उसका अकाउंट!
Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई नेशन ए सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी के साथ जिस श्रीलंकन क्रिकेटर की भिडंत हुई थी, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब अनअवेलेबल हो चुका है, इसकी वजह मास रिपोर्टिंग हो सकती है.
Vishen Halambage Instagram Account Blocked: इंडिया-ए फिलहाल ट्राई नेशनल सीरीज के लिए श्रीलंका में मौजूद है, इस बीच ये खबर आई है कि श्रीलंका-ए के युवा खिलाड़ी विशन हलाम्बेज का इंस्टाग्राम अकाउंट अब एक्सेस नहीं हो पा रहा है. ये वाक्या तब पेश आया जब इंडिया-ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ मैदान पर हुई उनकी झड़प के बाद ऑनलाइन रिएक्शंस का दौर शुरू हुआ.
कब हुआ ये वाक्या?
ये घटना दांबुला में ट्राई-नेशन सीरीज़ के मैच के दौरान हुई, जिसमें सोमवार को श्रीलंका-ए ने इंडिया-ए के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत हासिल की. मैच के बाद, सोशल मीडिया पर विशन हलाम्बेज और वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी बहस के वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे क्रिकेट फैंस का ध्यान इस तरफ गया.
---विज्ञापन---
क्रिकेट फैंस के निशाने पर आए हलाम्बेज
जैसे-जैसे ये क्लिप्स ऑनलाइन वायरल हुईं, विशन हलाम्बेज सोशल मीडिया यूज़र्स के एक वर्ग की कड़ी आलोचना का शिकार हो गए. खबर है कि इस क्रिकेटर के लिए किए गए कई कमेंट्स अपशब्दों से भरे थे. रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया, उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा.
क्रिकेट मैचों से जुड़े सोशल मीडिया पर एब्यूज के मामले कोई नई बात नहीं हैं. हाई-प्रोफाइल घटनाओं में शामिल खिलाड़ियों को अक्सर फैंस की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ता है, खासकर तब जब मैचों में बड़े भारतीय क्रिकेटर शामिल हों. इस ताजा घटना ने एक बार फिर उन चुनौतियों को सामने लाया है जिनका सामना एथलीटों को क्रिकेट के मैदान के बाहर ऑनलाइन नफरत से निपटने में करना पड़ता है.
अकाउंट एक्सेस नहीं हो पा रहा
मंगलवार 16 जून तक, विशन हलाम्बेज की इंस्टाग्राम प्रोफाइल एक्सेस नहीं हो पा रही थी. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी तादाद में शिकायतें मिलने के बाद अकाउंट को ब्लॉक या रिस्ट्रिक्टेड किया जा सकता है. हालांकि, इंस्टाग्राम या खिलाड़ी की तरफ से अकाउंट के गायब होने के सटीक कारण के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस खबर के लिखे जाने तक अकाउंट एक्सेस नहीं हो पाया था.
---विज्ञापन---
इस तरह की ट्रोलिंग कितनी जायज?
इस घटना ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के असर और खेल की राइवलरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहुंचने पर यंग एथलीट्स पर पड़ने वाले प्रेशर के बारे में चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है. मैदान में होने वाली बहसबाजी की भड़ास अक्सर इंटरनेट पर निकाली जाती है, कई बार प्लेयर्स के फैमिली मेंबर्स भी इसकी जद में आ जाते हैं.