---विज्ञापन---

‘हां वह बच्चा है लेकिन..’ वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देने के सवाल पर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पिछले 2 सीजन से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब उन्हें टीम इंडिया में मौका देने की भी बात चल रही है. जिसको लेकर अब पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी शिखर धवन ने बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े मैच विनर बन गए हैं. वैभव के बल्ले से लगातार छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिल रही है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर अब मांग उठने लगी है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया की टी-20 टीम में खेलने का मौका मिले. उनकी उम्र के कारण ही फिलहाल बीसीसीआई सावधानी बरत रही है. जिसको लेकर अब भारतीय टीम के पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बड़ा बयान दिया है. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले शिखर धवन 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. उनको टीम इंडिया में जगह मिलने के सवाल पर शिखर धवन ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगर वैभव सीनियर लेवल पर शानदार खेल दिखाते हैं तो उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. तब उसकी उम्र नहीं देखना चाहिए. हां वह बच्चा है लेकिन वह जिस तरह से (जसप्रीत) बुमराह और अर्शदीप (सिंह) की गेंदों पर बड़े-बड़े छक्के लगाता है वह बात चकित करती है. बहुत सारे बड़े खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाए हैं जो उसने छोटी सी उम्र में कर दिया. निश्चित रूप से उसका समय आएगा. उसका समय आना ही है.’ वैभव हर बड़े गेंदबाज के खिलाफ बहुत ही शानदार के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो रेस में आगे निकल रहे हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RR vs DC: दिल्ली की टीम में होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री! बदल सकती है प्लेइंग 11

फिलहाल मौका मिलना है मुश्किल 

टीम इंडिया में फिलहाल अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल जैसे सलामी बल्लबेाज नजर आ रहे हैं. ऐसे में वैभव को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है. जिसके बारे में शिखर धवन ने कहा, देखिए अगर टॉप ऑर्डर अच्छा कर रहा है तो उन्हें फौरन बदला नहीं जा सकता. जब मैं, रोहित और विराट खेल रहे थे तब हम लगभग एक दशक तक खेले और हमारी जगह दूसरे को लेना आसान नहीं था. अब यह व्यक्तिगत तौर पर है कि किसी को कैसा महसूस होता है. अगर फौरन मौका नहीं मिलता है तब परेशान होने की जरूरत नहीं है.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से इतने दिनों के लिए दूर हुआ मुंबई इंडियंस का स्टार खिलाड़ी, बड़ी सीरीज से हुआ बाहर

First published on: May 01, 2026 04:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola