---विज्ञापन---

‘टीम को मुझ पर भरोसा नहीं…’, रवींद्र जडेजा ने दिया हैरान करने वाला बयान, संघर्ष के दिनों को किया याद

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर्स में से एक हैं. हालांकि, टीम इंडिया में अपने शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा. इसी को लेकर अब जडेजा ने बड़ा बयान दिया.

---विज्ञापन---

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट टीम के सबसे प्रमुख ऑलराउंडर हैं. वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए योगदान देना जानते हैं. जडेजा को शुरुआत में गेंदबाजी ऑलराउंडर माना जाता था और उन्हें बल्ले से खुद को साबित करने के मौके नहीं मिलते थे. हालांकि, पिछले कुछ सालों में जडेजा ने साबित किया है कि वह गेंदबाजी में जितने घातक हैं, बल्लेबाजी में भी वे उतने ही खतरनाक हैं. अब जडेजा ने टीम इंडिया में अपने शुरुआती दिनों को याद किया है.

रवींद्र जडेजा ने शुरुआती दिनों को किया याद

रवींद्र जडेजा ने 2009 में टीम इंडिया की जर्सी में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बल्ले से खुद को साबित करने के मौके नहीं मिलते थे. भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दौरान बारिश हुई, जिस कारण दूसरे दिन का खेल देरी से शुरू हुआ. इसी बीच जडेजा ने ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा, ‘जब मैंने शुरुआत की थी, तब मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करता था. अगर आप मेरा रणजी ट्रॉफी करियर देखेंगे, तो मेरा औसत 60 से अधिक है. मुझे खुद की क्षमता पर यकीन था. कभी-कभी जब आप भारतीय टीम में आते हैं, तो आपको वो नंबर नहीं मिलता.’

---विज्ञापन---

जडेजा ने आगे कहा, ‘कई बार ऐसी स्थिति भी आई है कि मैंने नंबर 8-9 पर बल्लेबाजी की. जब आप ड्रेसिंग रूम में पैड पहनकर बैठे होते हैं, तब आपका साथी गेंदबाज अगली पारी के लिए गेंद चुन रहा होता है. इन सभी चीजों से आत्मविश्वास कम हो जाता है. लगता है कि क्या टीम को मुझ पर विश्वास नहीं है. मैंने देखा है कि जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो मुझे वह नंबर नहीं मिला. कई बार मैं आर अश्विन से भी नीचे बल्लेबाजी करने गया. ये चीजें कहीं न कहीं मुझे परेशान करती थीं.’

ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान-बांग्लादेश के खिलाफ भी ‘शर्मसार’, 2026 में ऑस्ट्रेलिया का रहा है बुरा हाल

---विज्ञापन---

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के लिए पहला दिन अच्छा रहा. उन्होंने 73 ओवरों के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा, वहीं केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हो गए. टीम इंडिया चाहेगी कि उनका स्कोर 500 रन से अधिक हो, ताकि वह श्रीलंका को बैकफुट पर डाल सके.

ये भी पढ़ें:- ‘बाहर बैठना आसान नहीं…’, शतक जड़ने के बाद भावुक हुए देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया में कमबैक पर दिया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2026 02:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola