राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर का इंग्लैंड की धरती पर आएगा तूफान, 6 मैचों के लिए काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री
भारत के एक युवा क्रिकेटर को काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला है. सरे की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़कर अच्छे प्रदर्शन का ईनाम दिया है. उन्होंने इस बात पर खुशी जताई है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
Mahipal Lomror Deal With Surrey: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच चल रहा है. टीम इंडिया जीत की दहलीज पर है. इस बीच भारतीय क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजस्थान की रणजी टीम के कप्तान महिपाल लोमरोर अब काउंटी क्रिकेट में कोहराम मचाने के लिए तैयार हैं. उन्हें सरे टीम ने साइन किया है. अब वो काउंटी चैंपियनशिप में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी की वाहवाही लूट सकते हैं.
महिपाल लोमरोर को मिल सकता है मौका
26 साल के महिपाल लोमरोर को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है. उन्हें सरे ने अपने आखिरी छह मैचों के लिए टीम के साथ जोड़ा है. महिपाल अब विदेशी पिचों में अच्छा खेल दिखाकर खुद को साबित कर सकते हैं. लोमरोर बल्लेबाजी के साथ-साथ बाएं हाथ से गजब की स्पिन कराते हैं. वो सरे के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. बतौर ऑलराउंडर उन्हें प्लेइंग-11 में जगह भी दी जा सकती है.
सरे को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा. विल जैक्स इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए. वहीं डैन लॉरेंस को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है. वो भी सरे के लिए नहीं खेल पाएंगे. महिपाल लोमरोर को लॉरेंस की जगह टीम में जगह मिली. सरे के क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने लोमरोर को लेकर काफी खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे ही ऑलराउंडर की जरूरत थी.
---विज्ञापन---
Welcome to Surrey, Mahipal Lomror. 🤝🇮🇳
The experienced Rajasthan captain and all-rounder joins Surrey for the final six Rothesay County Championship matches of the season.
महिपाल लोमरोर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया है. लोमरोर 63 फर्स्ट क्लास मैचों में 3836 रन बनाए हैं. उनके नाम एक तीहरा शतक भी है. इसके अलावा उन्होंने 62 विकेट भी अपने नाम किए हैं. सरे से जुड़ने के बाद लोमरोर ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वो सरे की टीम में शामिल होकर काफी खुश हैं. उन्होंने इस मौके को सीखने का खास अवसर भी बताया है.