मुंबई इंडियंस ने तोड़ा 13 साल की ‘शर्मिंदगी’ का सिलसिला, 2012 के बाद पहली बार किया ये काम
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के लिए 13 साल पुराना सुखा खत्म किया और राहत की सांस ली. 2012 के बाद एमआई टीम और उनके फैंस को इस पल का इंतजार था, जो अब हासिल हो चुका है.
Mumbai Indians Breaks Opening Match Jinx: मुंबई इंडियंस ने 29 मार्च को ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अपना आईपीएल 2026 कैंपेन शुरू किया. एमआई को जीतते हुए देखना को अचंभे की बात नहीं है, लेकिन बीते रविवार को कुछ ऐसा हुआ जो पिछले 13 साल में कभी भी एक्सपीरिएंस करने को नहीं मिला था.
2012 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
मुंबई इंडियंस ने 13 साल तक अपने आईपीएल ओपनिंग मैच हारने के सिलसिले को तोड़ दिया. साल 2012 के बाद एमआई टीम इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन का अपना पहला मैच लगातार हार रही थी, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की आतिशी पारियों ने मुंबई को 6 विकेट से जीत दिला दी.
मुंबई इंडियंस ने पिछली बार अपना आईपीएल ओपनिंग मैच 2012 के सीजन में जीता था, तब उन्होंने चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से मात दी थी. हालांकि इसके बाद 13 साल तक एमआई सीजन के अपने पहले मैच जीतने को लेकर तरसती रही, और आखिरकार 2026 में ये सिलसिला टूट गया.