---विज्ञापन---

‘फर्क नहीं पड़ता…’, वैभव-अभिषेक से तुलना पर ईशान किशन का बड़ा बयान! इशारों-इशारों में कही दिल छूने वाली बात

Ishan Kishan Statement: ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I मैच में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी इस पारी को लेकर किशन ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने इशारों-इशारों में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा से होने वाली तुलना पर भी प्रतिक्रिया दी.

---विज्ञापन---

Ishan Kishan Statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I मैच में ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. किशन की इसी पारी के चलते टीम इंडिया ने हरारे में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया. ईशान किशन को अपने प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. किशन ने अब मैच के बाद बाहरी शोर को नजरअंदाज करने और खेलने पर फोकस करने के बारे में बात की. उन्होंने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के खेलने के तरीके से होने वाली तुलना पर भी अपनी राय दी.

टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे ईशान किशन

दूसरे T20I में भारतीय टीम 29 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी. पहले तीन ओवरों में टीम इंडिया के इस हाल के बाद ईशान किशन ने संभलकर बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 81 रन बनाए. इस पारी की मदद से टीम इंडिया 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना पाई. टीम इंडिया को इसका फायदा मिला और उन्होंने जिम्बाब्वे को 90 रन से हरा दिया.

---विज्ञापन---

ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन ने कहा, ‘मेरा फोकस इस बात पर नहीं रहता कि बाहर क्या चल रहा है.’ अभिषेक शर्मा शुरुआत से ही अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं लेकिन वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद सभी का फोकस उन पर है. किशन ने बताया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कौन ज्यादा रन बना रहा है, कौन नहीं. ईशान ने कहा, ‘मुझे अपने खेलने का तरीका पता है और मुझे पता है कि उस स्थिति में क्या करना होता है. मैं इस बारे में नहीं सोचता कि कौन ज्यादा रन बना रहा है और कौन ज्यादा शॉट्स लगा रहा है.’

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा की जगह पर मंडराया खतरा, बार-बार दोहरा रहे हैं ये गलती

---विज्ञापन---

‘दो विकेट गिरने के बाद…’

ईशान किशन ने बताया कि उन्हें अन्य खिलाड़ियों की तरह आक्रमक तरीके से खेलने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नंबर 3 होने के नाते उनका काम स्थिति के अनुसार खेलना है. किशन ने कहा, ‘टीम में सभी की एक अलग छवि हो सकती है. हालांकि, नंबर 3 बल्लेबाज के तौर पर आपको यह समझना होता है कि विकेट गिरने के बाद सबसे ज्यादा क्या जरूरी है. आपको पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होती है. सवाल यह है कि आप जोखिम उठाना चाहते हैं या पार्टनरशिप तैयार करना चाहते हैं. पिच और परिस्थिति को समझना जरूरी है.’

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा, 90 रनों से मारी बाजी

---विज्ञापन---

First published on: Jul 26, 2026 06:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola