---विज्ञापन---

IPL 2026: ‘क्या करूं मैं?’, फैन की हरकत से चिढ़े रोहित शर्मा! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

Rohit Sharma: IPL 2026 में रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा अपनी फैन से चिढ़ गए, यह मजेदार वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

Rohit Sharma: IPL 2026 के दौरान टीमें लगातार एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा कर रही हैं. इसी बीच फैंस को यात्रा कर रहे खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाने का मौका भी मिल रहा है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा अपनी एक फैन से नाराज नजर आए. दरअसल, रोहित शर्मा टीम होटल से बाहर निकले और फैंस ने आकर उनके साथ तस्वीर खिंचवाई. इसी बीच फैन की एक गलती के बाद रोहित थोड़े चिढ़ गए लेकिन अगले ही पल हिटमैन शांत हो गए.

क्यों फैन से चिढ़े रोहित शर्मा?

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और उनकी एक फीमेल फैन की बातचीत का वीडियो पोस्ट किया. रोहित को देखकर फैन बहुत उत्साहित हो गई और उन्होंने सेल्फी के लिए कैमरा खोला. उन्होंने इसी बीच रोहित से कहा, ‘आप बेस्ट हो.’ हालांकि, वो महिला प्रशंसक तस्वीर लेने में सफल नहीं रहीं, क्योंकि उनके फोन की बैटरी खत्म हो गई थी. फैन ने कहा, ‘मेरा फोन बंद हो गया है.’

---विज्ञापन---

फैन ने अन्य लोगों से मोबाइल मांगा, लेकिन तब तक रोहित शर्मा टीम बस के पास पहुंच चुके थे. जब हिटमैन बस में चढ़ रहे थे, तब फैन ने उनसे रुकने का अनुरोध किया. इसी बीच रोहित थोड़े चिढ़ गए और कहा, ‘तो अभी मैं क्या करूं फिर?’ फीमेल फैन इसके बाद किसी और का फोन लेकर आईं और रोहित ने उन्हें जल्दी तस्वीर लेने के लिए कहा.

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर के साथ नाइंसाफी! इन 5 कारणों से नहीं मिल रही टीम इंडिया की कप्तानी, करना होगा लंबा इंतजार?

मैदान पर कब उतरेंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन LSG के खिलाफ उन्होंने मैदान पर वापसी की. शर्मा ने इसी बीच 44 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली और मुंबई इंडियंस की 6 विकेट से जीत में अहम किरदार निभाया. अब रोहित 10 मई 2026 को RCB के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे. बता दें कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी! GT के खिलाफ कप्तान रियान पराग नहीं देंगे मौका?

First published on: May 09, 2026 11:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola