IPL 2026 Points Table: जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान, जानिए फिसलकर कहां पहुंची मुंबई
IPL 2026 Points Table After RR vs MI Clash: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 13वें मैच में बारिश का दखल रहा, लेकिन रियान पराग के होम टाउन में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस की एक न चलने दी और मैच और प्वॉइंट्स टेबल में बाजी मार ली.
IPL 2026 Points Table After Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के मैच के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का प्वॉइंट्स टेबल पूरी तरह बदल गया है. गुवाहाटी के बरसापारा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान आरआर ने 5 बार की चैंपियन एमआई को 27 रन से मात दे दी है.
टॉप पर राजस्थान
7 अप्रैल के मुकाबले के बाद राजस्थान रायल्स के 3 मैचों में 6 प्वाइंट्स हो गए हैं, क्योंकि इस टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अपने पहले तीनों मुकाबले जीत लिए हैं.नेट रन रेट की बात करें तो रियान पराग की आर्मी के आंकड़े +2.403 हैं. वहीं मुंबई इंडियंस इस हार के बाद 2 अंकों के साथ छठे नंबर पर बरकार है.
पंजाब किंग्स के 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स और +2.501 नेट रन रेट होने के कारण उसे दूसरी पोजीशन मिली है, हालांकि आने वाले मैच में वो फिर टॉप पर जगह बना सकती है, तीसरे नंबर पर 4 प्वॉइंट्स के साथ आरसीबी है, लेकिन उसके रन रेट +2.233 हैं. 4 प्वॉइंट्स और +1.170 नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स चौथे नंबर पर बरकरार है. 5वें नंबर पर 2 प्वॉइंट्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 3 में से 1 मुकाबले में जीत हासिल की है.
---विज्ञापन---
राजस्थान और मुंबई की टक्कर के बाद IPL 2026 का प्वॉइंट्स टेबल