---विज्ञापन---

पंजाब के खिलाफ बतौर कप्तान नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या? टीम से अलग अकेले की प्रैक्टिस, वीडियो ने मचाई सनसनी! 

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं नजर आ रहा है. खासकर कप्तान हार्दिक पांड्या फिलहाल ट्रोलर्स के निशाने पर नजर आ रहे हैं. इंजरी के कारण फिलहाल वो टीम से नहीं जुड़े हैं. हालांकि इस दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा है. टीम अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है. इस शर्मनाक प्रदर्शन का कारण कुछ फैंस के मुताबिक कप्तान हार्दिक पांड्या हैं. पांड्या बतौर खिलाड़ी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है. अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलना खेलना मुश्किल लग रहा है. इस बीच पांड्या पूरी टीम से अलग अकेले अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं.  

हार्दिक पांड्या अलग कर रहे हैं अपनी प्रैक्टिस 

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले 2 मुकाबले में इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले वो धर्मशाला भी नहीं पहुंचे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलते हुए नजर आएंगे. जिसके लिए उनके फिटनेस को जिम्मेदार बताया जा रहा है. हालांकि 12 मई को उनका वीडियो आया है. जिसमें वो अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि वो टीम से अलग मुंबई में प्रैक्टिस कर रहे हैं. जिससे अब सोशल मीडिया पर अलग चर्चा शुरू हो गई है. कुछ फैंस का मानना है कि टीम में सब कुछ सही नहीं है. जिसके कारण ही पांड्या टीम के साथ नहीं जुड़ रहे हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम ने इसके बारे में कोई भी अपडेट नहीं दिया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB के खिलाफ जीत के लिए KKR प्लेइंग 11 में कर सकती है 2 बड़े बदलाव

बदल सकता है मुंबई इंडियंस का कप्तान 

अगले मुकाबले में हार्दिक पांड्या भी नहीं खेलने वाले हैं. वहीं कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अभी तक धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कौन करेगा. नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव आज टीम को ज्वाइन कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें ही कप्तानी मिलने वाली है. हालांकि टीम के पास रोहित शर्मा के रूप में एक दिग्गज कप्तानी का विकल्प भी है. वहीं जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा का ऑप्शन भी टीम के पास है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: आज नहीं होगा RCB vs KKR का ब्लॉकबस्टर मैच? बारिश बन सकती है विलेन

First published on: May 13, 2026 07:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola