---विज्ञापन---

IPL 2026: KKR को मिल गया हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, 33 साल के इस तूफानी तेज गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले केकेआर की टीम में एक और बड़े खिलाड़ी की एंट्री हो चुकी है. टीम ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है. टीम में 33 साल के एक तूफानी गेंदबाज को शामिल किया गया है. ये खिलाड़ी इससे पहले टूर्नामेंट में 2 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुका है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रही है. इससे पहले तेज गेंदबाजों की चोट ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को काफी परेशान किया हुआ है. हर्षित राणा चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम ने अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश भी पूरी कर ली है. टीम में एक 33 साल के तूफानी भारतीय तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है. ये तेज गेंदबाज आईपीएल में इससे पहले 2 फ्रेंचाइजी के लिए दम दिखा चुका है और इस बार कोलकाता के लिए गेंदबाजी करता हुआ नजर आएगा.

नवदीप सैनी की हुई केकेआर में एंट्री

हर्षित राणा की जगह कोलकाता की टीम में नवदीप सैनी को शामिल किया गया है. उन्हें हर्षित रामा की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है. साल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे तो वहीं इस बार हुए मिनी ऑक्शन में भी किसी भी टीम ने उनको खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. आखिरी बार सैनी साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. साल 2021 में उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत आरसीबी के साथ की थी.

---विज्ञापन---

नवदीप सैनी का आईपीएल प्रदर्शन

नवदीप सैनी टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं और अपनी तेज रफ्तार वाली गेंदों के लिए जाने जाते हैं. उन्हें पहली बार आईपीएल में आरसीबी की तरफ से मौका मिला था. साल 2019 में उन्होंने अपना पहला सीजन आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 11 विकेट अपने नाम किए थे और वो उनका बेस्ट सीजन भी रहा था. अब तक वो टूर्नामेंट में 32 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 23 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.83 की रही है. 

KKR का फुल स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप, नवदीप सैनी, उमरान मलिक

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने दिखाया रौद्र रूप, 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कूट डाले इतने रन 

First published on: Mar 25, 2026 08:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola