---विज्ञापन---

IPL 2026 को लेकर BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी किया जाएगा पहले 20 दिनों का शेड्यूल!

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. इस बार टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान 2 चरणों में किया जाएगा. 5 राज्यों में चुनाव के चलते इस बार ऐसा हो रहा है. बीसीसीआई किस दिन पहले चरण के शेड्यूल का ऐलान करेगा इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

IPL 2026: टी20 विश्व कप के बाद अब हर किसी को आईपीएल के 19वें सीजन के शेड्यूल का इंतजार है. टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि 28 मार्च से नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है. ये बात लगभग पहले ही साफ हो चुकी है कि इस बार टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल का ऐलान 2 चरणों में किया जाएगा. हालांकि, अभी तक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है. आईएएनएस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट के पहले 20 दिनों के शेड्यूल का ऐलान 12 मार्च को किया जाएगा. 

BCCI सचिव ने दी जानकारी

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की जानकारी आईएएनएस को दी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, “आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान 12 मार्च को किया जाएगा. इस दिन पहले 20 मैचों के लिए ही शेड्यूल जारी किया जाएगा.” 

---विज्ञापन---

अभी तक रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के अनुसार इस सीजन का पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन आरसीबी और रनर अप पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला तमाम बाधाओं के बाद अब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

10 टीमों के बीच होगा घमासान

एक बार फिर से आईपीएल में 10 टीमों के बीच घमासान होने वाला है. इस बार का आईपीएल सीजन पिछली बार की तुलना में बड़ा होने वाला है. इस बार अभी तक के सीजन से सबसे ज्यादा मुकाबले होने वाले हैं. सभी टीमों ने इसके लिए अपनी प्रैक्टिस कैंप शुरू कर दिए हैं. सपोर्ट स्टाफ में भी लगातार इजाफा किया जा रहा है. दिग्गज क्रिकेटर्स को स्क्वॉड में शामिल किया जा रहा है. इस बार हुए मिनी ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने मोटे दामों पर खरीदा है तो ऐसे में इस बार का टूर्नामेंट रोमांचक होने जा रहा है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- BCCI ने किया टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनामी राशि का ऐलान, खिलाड़ियों पर हुई छप्पर फाड़ पैसों की बारिश

---विज्ञापन---

First published on: Mar 10, 2026 02:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola