पाकिस्तान के मैच में भारतीय अंपायर की मौजूदगी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस ऐलान से पड़ोसियों की बढ़ेगी टेशन?
Indian Umpire In Pakistan vs England Match: पाकिस्तान के साथ एक दिलचस्प इत्तेफाक पेश आया है, जब 'मेन इन ग्रीन' 24 फरवरी को दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से टकराएगी, तब उस मैच में एक भारतीय ऑन फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
Indian Umpire Nitin Menon in Pakistan vs England Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आईसीसी ने सुपर-8 के शुरुआती मुकाबले के लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है. इस में एक ऐसा नाम है जिसे सुनकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए थोड़ी चिंता बढ़ सकती है. दरअसल ‘सलमान अली आगा एंड कंपनी’ के एक मुकाबले के लिए भारतीय अंपायर को नियुक्त किया है.
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में इंडियन अंपायर
ग्रुप-2 में पाकिस्तान 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 का अपना दूसरा मैच श्रीलंका में कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से शाम 7:00 बजे शुरू होगा, इसमें दो अंपायर्स में से एक भारतीय हैं. ये एक ऐसा इत्तेफाक है जो कभी-कभी ही देखने को मिलता है.
भारतीय अंपायर नितिन मेनन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज मुकबालों में अंपायरिंग करेंगे, जिसमें 24 फरवरी 2026 को कैंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 मैच भी शामिल है. वो ऑस्ट्रेलियन अंपायर सैम नोगाजस्की के साथ मैच भी मौजूद रहेंगे. हालांकि इसके बाद 28 फरवरी को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के अंपायर रॉडनी टकर फील्ड पर मौजूद होंगे.
नितिन मेनन का तजुर्बा
42 साल के नितिन मेनन इंदौर शहर में हुआ था, वो आज के वक्त में भारत के एक बेहद एक्सपीरिएंस्ड अंपायर हैं जिन्होंने मेंस और वुमेंस क्रिकेट को मिलाकर 164 इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायरिंग की है. इसमें 35 टेस्ट. 62 वनडे, 57 टी20आई और 10 महिला टी20आई मैचेज शामिल हैं. वो आईसीसी के एलीट अंपायर्स में शामलि हैं.
रॉडनी टकर और पॉल राइफल को 21 फरवरी को कोलंबो में होने वाले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच ग्रुप 2 के पहले मैच के लिए ऑन-फील्ड अंपायर बनाया गया है. उन्हें टीवी अंपायर के तौर पर अल्लाहुदीन पालेकर और फोर्थ ऑफिशियल के तौर पर सैम नोगाजसकी सपोर्ट करेंगे.