---विज्ञापन---

IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत से बस 6 कदम दूर है टीम इंडिया, पंत के बाद सुथार का चला जादू

IND vs SL: टीम इंडिया अब गॉल टेस्ट मैच में जीत के बहुत ही करीब पहुंच गई है. चौथे दिन भी टीम इंडिया ने बेहतर प्रदर्शन किया है. गॉल की विकेट पर अब बल्लेबाजी करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है. ऐसे में टीम इंडिया 5वें और आखिरी दिन बड़ा कारनामा कर सकती है.

---विज्ञापन---

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. चौथे दिन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की पकड़ मैच में बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन पहले ऋषभ पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद मानव सुथार ने गेंद के साथ भी कमाल किया. जिसके कारण ही चौथी पारी में 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 84 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. भारत अब जीत के बस 6 कदम दूर है. 

ऋषभ पंत ने बल्ले से मचाया तहलका 

दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. केएल राहुल ने हालांकि अहम 35 रनों की पारी खेली. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 44 रन जोड़े थे. हालांकि कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 8 रन ही बना सके. जब टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय ऋषभ पंत ने पारी को संभाला और 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका. जिसके कारण ही टीम इंडिया 193 रनों पर ही सिमट गई. हालांकि पहली पारी में मिली लीड के कारण टीम इंडिया ने 372 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया है. दूसरी पारी में श्रीलंका असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट झटके. वहीं प्रभात जयसूर्या ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जस्टिन ग्रीव्स और हेली मैथ्यूज को मिला प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब, ICC ने किया बड़ा ऐलान

मुश्किल में आई श्रीलंका की टीम  

372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को चौथी पारी में बहुत ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने 47 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिया था. निशान मधुशंका ने 6 रन ही बनाए. लाहिरू उडारा ने भी 16 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक धनंजय डी सिल्वा फिलहाल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं सोनल धीनुष्का ने 25 रन बनाए हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं. मानव सुथार ने 2 विकेट हासिल किए हैं. वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 1-1 विकेट हासिल किए. 5वें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए तो वहीं श्रीलंका को 288 रन चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: सरफराज खान को मिल सकता है दूसरे टेस्ट मैच में मौका, स्टार खिलाड़ी की चोट ने जगाई उम्मीदें

First published on: Aug 18, 2026 06:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola