स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया ने श्रीलंका में फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाकर मनाया आजादी का पर्व
भारतीय टीम ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले तिरंगा फहराया. पूरी टीम ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान भी गाया. BCCI ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर किया है.
Team India Gathered To Hoist The Tricolour: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है. गॉल में पहला मुकाबला खेला जा रहा है. ये टेस्ट मैच भारत के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि टीम इंडिया का 600वां मैच है. सबसे बड़ी बात है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन टेस्ट शुरू हो रहा है. मैच से पहले भारतीय टीम ने एक ऐसा काम किया जिसने सभी का दिल जीत लिया. पूरी टीम तिरंगा फहराने के लिए इकट्ठा हुई.
भारतीय टीम का खास मोमेंट
आजादी के 80 साल पूरे हो गए हैं और देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है. स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी में टीम इंडिया ने भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से पहले तिरंगा फहराया. पूरी टीम ने इसके बाद राष्ट्रगान गाया. BCCI ने सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत वीडियो को पोस्ट किया है.
गॉल में होने वाले टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए थे. 600वें मैच में कप्तानी को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी. गिल ने कहा, “देश के लिए 600वें टेस्ट में कप्तानी करना सम्मान की बात है. स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करना इससे भी बड़ा सम्मान है.” शुभमन गिल ने ये भी कहा कि उनका लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ में बने रहने का है. गिल ने श्रीलंका टीम को चेतावनी भी थी. उन्होंने कहा कि वो बचे हुए सभी टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करना चाहते हैं.
---विज्ञापन---
पहले टेस्ट में इंडिया की प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.