‘राहुल और पडिक्कल की वजह से दबाव बना’, गॉल में करारी हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान का छलका दर्द
भारत ने श्रीलंका को गॉल टेस्ट में हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की. श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने मैच के बाद हार पर निराशा जाहिर की. उन्होंने भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया.
Dhananjaya De Silva: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच समाप्त हो गया है. भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से मात दी. टीम इंडिया ने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया. बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी से किया. गेंदबाजों ने तो श्रीलंकाई बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया. मानव सुथार ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी मे 6 विकेट लिए. सभी को लगता है कि श्रीलंका को सुथार की शानदार गेंदबाजी की वजह से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, कप्तान धनंजय डी सिल्वा ऐसा नहीं मानते हैं. उन्होंने बताया कि किन दो भारतीय खिलाड़ियों के कारण उन्हें हार मिली.
गॉल पर बैटिंग करना आसान नहीं
मैच के बाद धनंजय डी सिल्वा ने टीम की हार पर निराशा जताई. हालांकि, उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की. सिल्वा ने कहा, “दूसरे दिन तक हम खेल में ज्यादातर समय बने हुए थे. मुझे लगता है कि लड़कों ने चौथी पारी में भी संघर्ष किया. ये काम आसान नहीं था. मुझे लगता है कि ये अच्छा मैच था. गॉल की पिच पर शुरुआती तीन दिनों में बैटिंग करना अच्छा था. गॉल में चौथी पारी आसान नहीं होती.”
धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की वजह से हार का सामना करना पड़ा. सिल्वा ने कहा, “मुझे लगता है कि केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल को जो शुरुआत मिली और दोनों ने इसे बड़ी पारियों में बदला. वहां से हमारे ऊपर दबाव बना. मैच में टॉस की भी अहम भूमिका थी. भारत ने टॉस जीता और बोर्ड पर रन लगाए. हमने बैटिंग करते हुए जल्दी विकेट गंवा दिए और हम पिछड़ गए.”
---विज्ञापन---
Sri Lanka Captain said "The starts Rahul & Padikkal got, they made them big & put pressure on us". pic.twitter.com/PdVdtIuPbV
शुभमन गिल ने मैच के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी के लिए दोनों की सराहना की. उन्होंने मानव सुथार की तारीफ भी की. गिल ने कहा, “सुथार ने शानदार बॉलिंग की है. चाहे वो भारत में खेला गया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच हो या फिर ये मैच. वो बहुत होनहार खिलाड़ी लगते हैं. ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं.”