---विज्ञापन---

IND vs NZ: फाइनल में रोहित-धोनी ने फिर लूट ली महफिल, ट्रॉफी के साथ नजर आए दोनों भारतीय दिग्गज

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती है. मुकाबले से पहले एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

---विज्ञापन---

IND vs NZ: टीम इंडिया आज आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबले से पहले एक शानदार नजारा देखने को मिला. जब टीम इंडिया के 2 वर्ल्ड कप विनर कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ट्रॉफी को मैदान पर लेकर आए. ट्रॉफी के साथ दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. फैंस दोनों को एक बार फिर साथ में देखकर बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. 

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी संग में आए नजर 

टीम इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद में पहुंचे हैं. वहीं इसके साथ ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं. दोनों ही दिग्गज कप्तान आईसीसी के प्रमुख जय शाह के साथ मैदान पर ट्रॉफी को लेकर आए. धोनी और रोहित के हाथों में टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हो गए. 

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से साथ शेयर हो रहा है. इससे पहले ये दोनों दिग्गज इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी पहुंचे थे. जहां पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया था. रोहित शर्मा इस टी-20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसके कारण ही वो मैदान पर टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं धोनी सेमीफाइनल के बाद अब फाइनल में भी आए हैं. 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का T20 WC फाइनल से पहले बड़ा एक्शन, दो लोगों को किया गिरफ्तार

---विज्ञापन---

यहां पर देखें दोनों की प्लेइंग 11 

टीम इंडिया –अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड – टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हो गया बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगा IPL 2026 का घमासान, फैंस के लिए खुशखबरी

First published on: Mar 08, 2026 07:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola