---विज्ञापन---

IND vs ENG: फेल होने के बाद भी रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, इस मामले में नंबर 1 पर पहुंचे

IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है. जहां पर पहले 2 मैचों में दिग्गज रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं आए हैं. दूसरे वनडे मैच में उनको अच्छी शुरुआत भी मिली थी, लेकिन उसके बाद भी वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

---विज्ञापन---

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मुकाबले में बहुत ही आसानी से जीत दर्ज की थी. जिसके बाद अब टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बहुत ज्यादा निराश किया. हिटमैन को इस मुकाबले में बहुत ही अच्छी शुरुआत मिली थी. हालांकि उसके बाद वो बहुत ही खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए. फेल होने के बाद भी रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया है. 

रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मैच में 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बनाए. जिसमें 1 चौके और 1 छक्का शामिल था. इसके साथ ही हिटमैन ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज हो गया है. पहले रोहित शर्मा और ऋषभ पंत दोनों के नाम ही 55-55 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. हालांकि अब हिटमैन के नाम 56 छक्के हो गए हैं. दिग्गज युवराज सिंह ने 53 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 52 छक्के जड़े हैं. हिटमैन पहले दोनों पारियों में फेल हो गए हैं. ऐसे में तीसरे वनडे के दौरान हिटमैन के ऊपर बड़ा दबाव रहने वाला है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की धरती पर कर दिया बड़ा करिश्मा

मुश्किल में है टीम इंडिया 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 35 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो वहीं अक्षर पटेल ने अब तक 1 रन ही बनाए हैं. दिग्गज विराट कोहली ने इस मुकाबले में 65 रनों की पारी खेली है. हालांकि कप्तान शुभमन गिल भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 31 रन ही बना सके. इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद को छोड़कर अन्य सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटका है. मौजूदा समय में टीम इंडिया बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: संन्यास के बाद मैदान पर वापसी करेंगे बेन स्टोक्स, 3 साल बाद इस टीम के लिए खेलेंगे वनडे

First published on: Jul 16, 2026 08:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola