---विज्ञापन---

ICC रैंकिंग में धमाकेदार शतक के बाद शुभमन गिल को हुआ बड़ा फायदा, इंग्लिश कप्तान की दिखी टेस्ट में बादशाहत

ICC Test Ranking: हाल के समय में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला गया. इसके अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच भी टेस्ट मैच खेला गया था. इन दोनों मैचों के बाद अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

ICC Test Ranking: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट में टीम इंडिया को मिली जीत मिली. वहीं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में इंग्लिश टीम को जीत हासिल हुई थी. इन दोनों मुकाबलों के बाद आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग जारी हुई है. जहां पर कुछ बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को नई रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. इसके अलावा इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक को भी बड़ा फायदा हुआ है. वहीं जो रूट को नुकसान झेलना पड़ा है. 

शुभमन गिल को हुआ बड़ा फायदा 

अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल 2 स्थान के फायदे के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं. नंबर 1 पर अब इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक नजर आ रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि पहले नंबर 1 पर नजर आ रहे जो रूट बड़े नुकसान के कारण तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं. वहीं जिसके कारण ही ट्रेविस हेड नंबर 3 से दूसरे पायदान पर आ गए हैं. 1 स्थान के नुकसान की वजह से अब यशस्वी जायसवाल 9वें पायदान पर खिसक गए हैं. हालांकि मैच में अर्धशतक जड़ने वाले ऋषभ पंत अब 1 नंबर के फायदे के साथ 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. 4 स्थान के नुकसान की वजह से न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र अब टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं ODI सीरीज में हार्दिक पांड्या की जगह

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का जलवा कायम 

बात टेस्ट में गेंदबाजी रैंकिंग की करें तो जसप्रीत बुमराह अभी भी टॉप पर बने हुए हैं. बुमराह के अलावा टॉप 10 में कोई और भारतीय गेंदबाज नहीं नजर आ रहा है. डेब्यू करने वाला मानव सुधार अब 72वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. वहीं वाशिंगटन सुंदर अब 48वें पायदान पर 5 स्थान के फायदे की वजह से पहुंच गए हैं. ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी रवींद्र जडेजा की बादशाहत भी बरकरार है. बेन स्टोक्स 1 स्थान के नुकसान की वजह से चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. वाशिंगटन सुंदर भी 2 स्थान के फायदे के साथ 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत के लिए डेब्यू करने के बाद इंग्लैंड की टीम से खेलेंगे मानव सुथार, जानें किस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल

First published on: Jun 10, 2026 03:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola