T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की जीत के बाद कैसा है Group-2 का Points Table, जानिए पाकिस्तान की हालत
T20 WC 2026 Super 8 Group 2 Points Table: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की शानदार जीत के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का प्वॉइंट्स टेबल बदल गया है. 'हैरी ब्रूक की आर्मी' एक जीत के साथ टॉप पोजीशन पर है, वहीं पाकिस्तान को खराब मौसम का फायदा मिला है.
ICC T20 WC 2026 Super 8 Group 2 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 स्टेज जारी है, जिसमें सभी टीमें सेमीफाइनल क्वालिफ़िकेशन के लिए मुकाबला कर रही हैं. ग्रुप 2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं, ये सभी अपने मैच श्रीलंका में खेल रहे हैं, जहां टीम के परफॉर्मेंस के साथ-साथ मौसम भी स्टैंडिंग में बड़ा रोल अदा कर रहा है.
ग्रुप-2 में टॉप पर इंग्लैंड
शनिवार 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला ग्रुप 2 मैच बारिश की वजह से धुल जाने के बाद, दोनों टीमों के पास एक-एक प्वॉइंट बंट गया था. इंग्लैंड ने रविवार 22 फरवरी को कैंडी शहर के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक लो स्कोरिंग मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराकर ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई.
पाकिस्तान को बारिश का बखूबी फायदा मिला है, वो संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड के साथ दूसरे और तीसरे पोजीशन पर मौजूद है, हालांकि सलमान अली आगा की टीम के लिए आगे की राहत मुश्किल हो सकती है, क्योंकि मंगलवार 3 फरवरी को उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले में खेलना है. चूंकि अंग्रेज मजबूत नजर आ रहे हैं, ऐसे ‘मेन इन ग्रीन’ के लिए 2 प्वॉइंट हासिल करना आसान नहीं होगा.