भारत-अफगानिस्तान की आगामी सीरीज रचेगी इतिहास, FIFA World Cup वाली तकनीक का होगा प्रयोग
अगले महीने भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज को लेकर फैंस का उत्साहत बढ़ गया है क्योंकि वहां पर फीफा वर्ल्ड कप का तड़का लगने वाला है.
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का मजा होगा दोगुना (Photo: ANI)
---विज्ञापन---
India T20I Series Against Afghanistan: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है. गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को धूल चटा दी है. दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. टीम इंडिया अगले महीने सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है. नई दिल्ली में भारतीय टीम अपने घर में मेहमान के रूप में खेलेगी. खैर इस सीरीज को धमाकेदार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसमें एक हाई-क्वालिटी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाने वाला है, जिससे फीफा वर्ल्ड कप 2026 की यादें ताजा हो जाएंगी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
क्रिकेट में फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसा अनुभव
टी20 सीरीज की तैयारियां अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा की जा रही हैं. टीवी प्रसारण की जिम्मेदारी भी बोर्ड ने एक कंपनी को दी है. इस कंपनी ने अब क्रिकेट में फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसा अनुभव देने की बात कही है. इससे फैंस उत्सुक हो गए हैं. सीरीज को प्रोड्यूस करने का कॉन्ट्रैक्ट ITW यूनिवर्स के पास है. इनका कहना है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रोडक्शन के लिए जिन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया वो सभी टी20 सीरीज में जुड़ेंगी. सबसे बड़ी बात है कि जिन लोगों ने वहां पर काम किया था वो सभी इसका हिस्सा होने वाले हैं.
आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के डायरेक्टर जेमी ओकफोर्ड हैं. उन्होंने 2002 के बाद हुए सभी फीफा वर्ल्ड कप को डायरेक्ट किया है. आगामी टी20 सीरीज में AI स्टेबिलाइज्स पॉइंट ऑफ व्यू (POV), कैमरा स्लो मोशन कैमरा सिस्टम, ड्रोन फीड सहित अन्य कई प्रकार की टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा. इन चीजों से प्रसारण की क्वालिटी बेहतरीन हो जाएगी. ये आम क्रिकेट सीरीज से बहुत अलग तरह का अनुभव होगा. सबसे बड़ी बात है कि टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर पर मैच देखने का मजा बेहतर होगा.
---विज्ञापन---
क्रिकबज के अनुसार सीरीज के राइट होल्डर ने अपने बयान में कहा, “ये पहली बार है जब किसी बाइलेटरल सीरीज को फीफा वर्ल्ड कप के होस्ट-ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड के अनुसार प्रसारित किया जाएगा. जिन लोगों ने फीफा वर्ल्ड फाइनल को डायरेक्ट किया था, वो ही लोग टी20 सीरीज को लीड करेंगे.”
🚨 FIFA WORLD CUP PRODUCTION IN IND-AFG SERIES 🚨
– FIFA World Cup 2026 production technology and personnel will be used for next month's India & Afghanistan T20I series. (Cricbuzz). pic.twitter.com/Hxu2y3OkZh
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. दूसरे मैच का आयोजन 15 और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा. इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स पर होने वाला है. वहीं फैनकोड पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी. दर्शक सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. अफगानिस्तान को इस बार मेजबानी करने का बड़ा मौका दिया गया है.