---विज्ञापन---

रणजी ट्रॉफी जीतते ही जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी ‘मालामाल’, CM ने किया करोड़ों की इनामी राशि का ऐलान

Jammu-Kashmir Players Crores Reward: जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम किया. सालों के इंतजार के बाद आखिर उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी जैसा बड़ा टूर्नामेंट जीता. अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने करोड़ों की इनामी राशि का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

Jammu-Kashmir Players Crores Reward: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जम्मू-कश्मीर ने अपने नाम किया. 1959-60 से जम्मू-कश्मीर की टीम घरेलू क्रिकेट खेल रही है. अब जाकर उन्होंने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता. इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य की ऐतिहासिक जीत के बाद करोड़ों की इनामी राशि का ऐलान कर दिया है. सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में यह राशि बांटी जाएगी.

सीएम ने किया करोड़ों की इनामी राशि का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने X पर आकर ऐलान किया है कि उनकी टीम को रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद अब 2 करोड़ रूपये की भारी इनामी राशि मिलेगी. जम्मू-कश्मीर के चीफ मिनिस्टर ऑफिस ने पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर टीम को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत के लिए बधाई. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए कर्नाटक पर जीत के बाद 2 करोड़ रूपये की इनामी राशि का ऐलान किया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जीत को भावुक पल बताया. उन्होंने यह भी कहा कि इसने सभी को गौरवान्वित महसूस कराया है और प्रेरणा दी है. खिलाड़ियों को सरकार में नौकरियां प्रदान की जाएंगी.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: ईडन गार्डन में मचेगा कोहराम! बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का खौफ? पिच रिपोर्ट ने मचाई खलबली!

जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत देखने स्टेडियम में पहुंचे थे अब्दुल्ला

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक का मैच ड्रॉ हो गया. हालांकि, जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बढ़त हासिल की थी और इसी कारण नियमों के अनुसार उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत देखने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी KSCA क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद थे. उन्होंने जीत के बाद कहा, ‘मैं हुबली में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का समर्थन करने आया हूं. पांचवें दिन तक एक भी ऐसा दिन नहीं आया है, जब हमारी टीम ने दबदबा नहीं बनाया हो.’

---विज्ञापन---

आकिब नबी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

जम्मू-कश्मीर की जीत में आकिब नबी का काफी बड़ा किरदार रहा. उन्होंने फाइनल में भी 5 विकेट हॉल हासिल किया. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब ने 10 मैचों में हिस्सा लिया और कुल 60 विकेट अपने नाम किए. वो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर ने जीता Ranji Trophy 2025-26 का खिताब, कर्नाटक को हराकर खत्म किया सालों का सूखा

---विज्ञापन---

First published on: Feb 28, 2026 07:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola