---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम का हुआ ऐलान, 5 स्टार खिलाड़ी टीम में नहीं 

PAK vs AUS: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी चल रही है. जिसके लिए सभी टीमें फिलहाल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अब ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हुआ है. जहां पर टीम के 5 सुपरस्टार खिलाड़ी नहीं नजर आ रही है. इन खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया है. 

---विज्ञापन---

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी को लाहौर में होने वाली है. जिसके लिए अब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जहां पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम के 10 खिलाड़ी ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं 5 स्टार खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं नजर आने वाले हैं. जिसके कारण 2 युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है. 

स्टार खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने दिया आराम 

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में अपने 5 स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है. ग्लेन मैक्सवेल और नाथन एलिस को आराम दे दिया गया है. दोनों खिलाड़ी बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इसके अलावा इस टीम में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड भी नहीं नजर आ रहे हैं. ये तीनों ही खिलाड़ी फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं है. जिसके कारण ही वो इस सीरीज से दूरी बना रहे हैं. हालांकि चयनकर्ताओं का मानना है कि ये तीनों ही खिलाड़ी मेगा आईसीसी टूर्नामेंट से पहले फिट हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें से 10 खिलाड़ी इस सीरीज में भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वाड 

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा. 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा अब इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर, 22 जनवरी को उतरेंगे मैदान पर 

---विज्ञापन---

यहां देखें सीरीज का पूरा शेड्यूल

29 जनवरी- पहला टी20- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर- शाम 6:30 बजे 

31 जनवरी- दूसरा टी20- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर- शाम 6:30 बजे 

---विज्ञापन---

1 फरवरी- तीसरा टी20- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर- शाम 6:30 बजे  

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 को लेकर ICC ने दिया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अल्टीमेटम! इस डेट तक करना होगा फैसला 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 19, 2026 10:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola