---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, स्टार तेज गेंदबाज का कटा पत्ता

Australia Womens Squad: ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. अनुभवी तेज गेंदबाज का जगह नहीं देकर चयनकर्ताओं ने हैरान किया है.

---विज्ञापन---

Australia Womens Squad: ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है. कुछ समय पहले ही मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ था. अब वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया वो गलती नहीं दोहराना चाहेगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यी स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है.

ऑस्ट्रेलिया ने किया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि चयनकर्ताओं ने अनुभवी तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को जगह नहीं दी है. उनके स्थान पर लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को स्क्वाड में शामिल किया गया है. 6 बार की वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तानी सोफी मोलिनक्स के हाथों में है. उनके पास एलिस पैरी, बेथ मूनी, ऐश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा और मेगन शट्ट जैसी अनुभवी खिलाड़ियों का साथ है.

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड: सोफी मोलिनक्स (c), निकोला केरी, ऐश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शट्ट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम.

ट्रेवलिंग रिजर्व: ताहलिया विल्सन.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- GT vs SRH: गुजरात टाइटंस को इन 4 खिलाड़ियों ने हारा हुआ मैच जिताया, 7 गेंदों में पलट दी बाजी

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ऑस्ट्रेलियाई वुमेंस टीम को ग्रुप 1 में रखा गया है, जिसमें साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं. नीचे ऑस्ट्रेलिया टीम के ग्रुप स्टेज में होने वाले मैचों का शेड्यूल दिया गया है:

---विज्ञापन---
तारीख मैच जगह
13 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीकामैनचेस्टर
17 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेशहेडिंग्ले
20 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्सहैम्पशायर बाउल
23 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानहेडिंग्ले
28 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs भारतलॉर्ड्स

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: हार्दिक पांड्या-सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे MI के लिए अगला मैच? प्लेऑफ से बाहर होने के बाद आया चौंकाने वाला अपडेट

First published on: May 13, 2026 08:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola