‘टॉप-ऑर्डर बदलो’, बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार पर भड़के रिकी पोंटिंग, मैनेजमेंट से की बड़ी मांग
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में 9 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है. बांग्लादेश ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाजी पर रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
AUS vs BAN: डॉर्विन ने में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म हो गया है. वहां पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर इतिहास रचा. ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार बांग्लादेश में जीत दर्ज की. मुकाबले में कंगारूओं का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा. बल्लेबाजों ने बहुत निराश किया. टीम की खराब रणनीति पर दिग्गजों ने भी अपनी निराशा जाहिर की है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग आगबबूला हो गए हैं. उन्होंने टीम में बदलाव की मांग की है.
रिकी पोंंटिंग ने की बड़ी अपील
रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कड़ी आलोचना की. वो मैच के दौरान कमेंट्री भी कर रहे थे. एक सेशन के समय पोंटिंग ने टीम में बदलाव करने की अपील की. पोंटिंग ने कहा, “मैनेजमेंट को बदलाव करने होंगे. कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन सही नहीं है. टीम को नए सिरे से तैयार करना चाहिए. नई जान डालने का ये एकदम सही समय है. मुझे लगता है कि फिर से तगड़ी टीम तैयार करने की प्रक्रिया में हमें कोई नुकसान नहीं होगा. टॉप के तीन बल्लेबाजों में बदलाव करना चाहिए. नए ओपनर्स लाने चाहिए. हार के बाद तो ये करना ही होगा.”
---विज्ञापन---
🗣️ "It has to get to a bad point before I start saying you've got to leave somebody out…"
ऑस्ट्रेलिया टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 6 विकेट लिए. इसके बाद बांग्लादेश ने बल्लेबाजों ने तगड़ी बल्लेबाजी की और पहली पारी में 426 रन बनाए. टीम ने 228 रनों की बढ़त ली.
---विज्ञापन---
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कमाल नहीं कर पाए. कैमरून ग्रीन ने शतक जड़ा, लेकिन उनके अलावा कोई भी खास असर नहीं दिखा पाया. टीम 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश को सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया. बांग्लादेश के लिए ये जीत ऐतिहासिक है. पूरी टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया. अब उनका लक्ष्य दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीन अपने नाम करने का होगा.