अंशुल कंबोज के नाम हुआ IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड, सपने में भी याद नहीं रखना चाहेंगे ये स्पेल
Anshul Kamboj Expensive Spell: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए अंशुल कंबोज ने काफी विकेट अपने नाम किए हैं, लेकिन बीते शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
Anshul Kamboj Conceded 8 Sixes In An Innings: अंशुल कंबोज इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन शुक्रवार (15 मई) को, इस साल के आईपीएल एडिशन के अपनी टीम के 12वें लीग मैच के दौरान, उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, जिसने एक ही पारी में 8 छक्के दिए हों.
इन ओवर्स में लगे 4-4 छक्के
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अंशुल कंबोज को मिचेल मार्श ने उनके दूसरे और लखनऊ सुपरजायंट्स के मैच के 5वें ओवर की पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के मारे. और उन्होंने अपने तीसरे और एलएसजी के 17वें ओवर की पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लुटाए.
अंशुल कंबोज से पहले, यश दयाल भी एक पारी में 8 छक्के लुटा चुके थे. दयाल को 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 8 छक्के खाने पड़े थे.
---विज्ञापन---
गेंदबाज़
टीम
छक्के
विरोधी टीम
वेन्यू
तारीख
यश दयाल
गुजरात टाइटंस
8
कोलकाता नाइट राइडर्स
अहमदाबाद
9 अप्रैल, 2023
अंशुल कंबोज
चेन्नई सुपर किंग्स
8
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ
15 मई, 2026
कंबोज ने 63 रन लुटाए
अंशुल कंबोज ने बीते शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 2.4 ओवर गेंदबाजी की और 63 रन लुटाए. उन्होंने 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 गेंदें फेंकीं और उनमें से 11 गेंदों पर चौके या छक्के लगे. अगर वो किफायती गेंदबाजी करते तो मैच का रुख पटल सकता था.
वाशिंगटन सुंदर उनसे पीछे
क्रिकबज के मुताबिक, आईपीएल में कम से कम 2 ओवर के 13059 स्पेल में से बाउंड्री देने के मामले में सिर्फ वाशिंगटन सुंदर (2024 में DC के खिलाफ 2 ओवर में 1/46) का स्पेल ही उनसे ऊपर है: 12 गेंदों में 10 बाउंड्री (83.33%). 15 मई को एलएसजी के खिलाफ अंशुल का बाउंड्री पर्सेंटेज 68.75 था.