T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी लॉन्च, बोर्ड ने जारी की तस्वीरें
Afghanistan Team Jersey Launched For T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान धमाल मचाने के लिए तैयार है, इधर उनके बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए ऑफिशियल टीम जर्सी लॉन्च कर दी है, जिसमें मुल्क के कल्चर की झलक साफ नजर आ रही है.
Afghanistan Cricket Team Jersey Launched For T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नेशनल क्रिकेट टीम की ऑफिशियल जर्सी लॉन्च कर दी है. जर्सी का डिजाइन मुल्क के रंगों, कल्चर और कुदरती खूबसूरती से इंस्पायर्ड है, जो देश की राष्ट्रीय पहचान को दिखाता है.
जर्सी में मुल्क की झलक
---विज्ञापन---
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि जर्सी में अफगान लोगों की संस्कृति, रेजिलिएंस और मजबूती के प्रतीक शामिल हैं, और ये सिर्फ स्पोर्ट्सवियर से कहीं ज्यादा है और इंटरनेशनल स्टेज पर कामयाबी हासिल करने के लिए एक देश की उम्मीदों, आकांक्षाओं और मजबूत इरादे को रिप्रेजेंट करती है.
आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा, जिसमें भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट की मिलकर मेजबानी करेंगे.अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएई और कनाडा के साथ ग्रुप-डी में रखा गया है. तय शेड्यूल के मुताबिक अफगान लड़ाकों के मैच भारतीय शहर चेन्नई, अहमदाबाद और नई दिल्ली में खेले जाएंगे. कप्तान राशिद खान और बाकी अनुभवी खिलाड़ियों पर अपनी टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. हालांकि अपने ग्रुप की बड़ी टीमों को हराना आसान नहीं होगा.
---विज्ञापन---
T20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के ग्रुप मैचों का शेड्यूल