SRH vs DC: अभिषेक शर्मा की सूनामी में तबाह हुई दिल्ली, हैदराबाद ने होम ग्राउंड पर दिखाया सुपरपावर
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार खेल के आगे दिल्ली कैपिटल्स कैपिटल्स की एक न चली, और मेहमान टीम को हार का मुंह देखना पड़ा. होम ग्राउंड में एसआरएच ने बैट और बॉल दोनों से इम्प्रेस करते हुए बाजी मार ली.
Sunrisers Hyderabad Beat Delhi Capitals By 47 Runs: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीए 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से करारी मात दे दी है. इस धमाकेदार जीत के साथ मेजबान टीम 8 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, वहीं 6 अंकों के साथ 5वें स्थान पर बरकरार है. अभिषेक शर्मा को उनके शानदार शतक के बदौलत ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया.
हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का तूफान
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन डीसी कैप्टन अक्षर पटेल का ये फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ. ऐसा लग रहा था कि अभिषेक शर्मा कुछ बड़ा करने का मन बनाकर उप्पल स्टेडियम में आए हैं. उन्होंने 68 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रनों की आतिशी पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट से 198.52 रहा. इसके अलावा ट्रैविस हेड (37), ईशान किशन (25) और हेनरिच क्लासेन ने नाबाद 37 रन की पारी खेली और निर्धारित 20 ओवर में अपनी टीम का स्कोर 242/2 तक पहुंचा दिया. दिल्ली की गेंदबाजी पूरी तरह नाकाम रही, सिर्फ अक्षर पटेल को 1 विकेट हासिल हुआ.
243 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 195 रन पर ही दम तोड़ दिया. ओपनिंग करने आए पथुम निशंका महज 8 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए, लेकिन इसके बाद नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 86 रनों की अहम साझेदारी हुई. नीतीश ने 30 गेंदों में 57 रन और राहुल ने 23 गेंदों में 37 रन बनाए. हालांकि इसके बाद ईशान मलिंगा ने दिल्ली को लगातार 2 गेंदों में झटके देते हुए राणा और डेविड मिलर (0) को आउट कर दिया. समीर रिजवी (41) और ट्रिस्टन स्टब्स (27) ने थोड़ी कोशिश की लेकिन डीसी को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए.
ईशान मलिंगा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर 8 की इकॉमी रेट से 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा हर्ष दुबे ने 4 ओवर में 6.00 की इकॉमी रेट से 3 बल्लेबाजों का शिकार किया. दिलशान मदुशंका और साकिब हुसैन को भी एक-एक विकेट मिले. ये सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का ही कमाल था कि दिल्ली 200 के टोटल को भी नहीं छू पाई.