क्या टीम इंडिया को मिल गया हार्दिक पांड्या का ऑप्शन? भारतीय दिग्गज ने किए अहम इशारे
Hardik Pandya Replacement As an Allrounder: हार्दिक पांड्या कई बार चोट या फिर वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से टीम इंडिया के लिए अवेलेबल नहीं रह पाते, ऐसे में टीम मैनेजमेंट को हमेशा उनके रिप्लेसमेंट की तलाश रहती है. आकाश चोपड़ा ने एक बेहतरन विकल्प के बारे में बात की है.
Aakash Chopra lauds Nitish Kumar Reddy: भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के ख़िलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी से अहम योगदान देने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी की तारीफ की. चोपड़ा का मानना है कि भारत को अभी भी एक भरोसेमंद पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर की जरूरत है, खासकर इसलिए क्योंकि हार्दिक पांड्या कम ही खेलते हैं और उनका पूरा ध्यान व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर है.
नीतीश का जलवा
नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 जून को धर्मशाला में शानदार गेंदबाजी की और अपने चार ओवरों में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. उनकी कोशिशों से अफगानिस्तान को 194 रनों पर रोकने में मदद मिली. बाद में भारत ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया और सात विकेट से जीत हासिल की, साथ ही 13 गेंदें बाकी रहते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
---विज्ञापन---
Yorker…and BOWLED |/
There's the breakthrough courtesy of Nitish Kumar Reddy 💪
अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपनी राय रखते हुए, चोपड़ा ने अच्छे सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश में भारत की लंबे समय से चली आ रही कोशिशों पर बात की. उन्होंने बताया कि इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से हार्दिक पांड्या की अवेलेबिलिटी कम हो गई है, इसलिए टीम के लिए ऑप्शन तैयार करना जरूरी हो गया है.
---विज्ञापन---
क्या ‘खोज’ कामयाब रही?
आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘आइए नीतीश कुमार रेड्डी के बारे में बात करते हैं क्योंकि ‘भारत एक खोज’ नाम का एक प्रोग्राम हुआ करता था. हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के लिए भी वैसी ही खोज चल रही है. हमने सबसे पहले कपिल देव के रिप्लेसमेंट की तलाश की थी. मनोज प्रभाकर कुछ वक्त के लिए आए, लेकिन शायद उनमें वैसी क्वालिटी नहीं थी.’
आकाश ने आगे कहा, ‘फिर हार्दिक पांड्या खेले और बांग्लादेश में एक मैच हुआ. मैंने वहां उनका इंटरव्यू लिया था, और उन्होंने कहा था कि इसके बाद हम कपिल देव के रिप्लेसमेंट की तलाश नहीं करेंगे. उन्होंने खेलना शुरू ही किया था, और वो अपनी बात पर खरे उतरे. हालांकि, वो हमेशा के लिए तो नहीं रहेंगे. वो सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं और उसमें भी कम ही खेलते हैं.’
मिलेगा बैकअप ऑप्शन?
आकाश चोपड़ा ने ये भी बताया कि हार्दिक अभी चल रही अफगानिस्तान सीरीज के लिए अवेलेबल नहीं हैं. भारत की टीम में 14 मेंबर्स हैं, ऐसे में उन्होंने एक भरोसेमंद बैकअप ऑप्शन खोजने की अहमियत पर जोर दिया. ऐसे में देखना होगा कि नीतीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया में हार्दिक के विकल्प बन पाते हैं या नहीं.