---विज्ञापन---

Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए ‘काल’ बन सकती हैं पाकिस्तान की ये 5 खिलाड़ी, रहना होगा सावधान!

IND W vs PAK W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है. इस मैच में जीत के लिए टीम इंडिया फेवरेट नजर आ रही है. हालांकि, पाकिस्तान महिला टीम की कुछ खिलाड़ियों से उन्हें सावधान रहने की जरूरत है.

---विज्ञापन---

IND W vs PAK W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है और अब एक बार फिर वर्ल्ड कप में दोनों देशों की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया का रिकॉर्ड टी20 अंतर्राष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा है और बर्मिंघम में होने वाले मैच में भी भारतीय महिला टीम जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. हालांकि, पाकिस्तान की कुछ खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए खतरा बन सकती हैं. आइए कुछ प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जिनसे टीम इंडिया को सावधान रहना होगा.

मुनीबा अली

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली पाकिस्तान महिला टीम की सबसे आक्रामक खिलाड़ी हैं. वो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं और नई गेंद से उनका रिकॉर्ड अच्छा है. टीम इंडिया की गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में उनका विकेट झटकना होगा.

---विज्ञापन---

नाशरा संधू

लेफ्ट आर्म स्पिनर नाशरा संधू भारत के खिलाफ पाकिस्तान की सबसे सफल और किफायती गेंदबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में अगर टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम ने उनका सावधानी से सामना किया, तो चीजें आसान हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें:- क्या IND vs PAK मैच में होगा हैंडशेक? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया बहुत बड़ा हिंट!

---विज्ञापन---

गुल फिरोजा

गुल फिरोजा पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और वो पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करती हैं. अगर टीम इंडिया ने पाकिस्तान की इस टॉप ऑर्डर बल्लेबाज का विकेट जल्दी ले लिया, तो उनके लिए जीत की राह आसान हो जाएगी.

सादिया इकबाल

नाशरा संधू की तरह ही सादिया इकबाल को भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय में गेंदबाजी का काफी अनुभव है. उन्होंने अब तक 59 मैचों में हिस्सा लिया है और वो 73 विकेट झटकने में सफल रही हैं. भारतीय महिला टीम को सादिया की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भी सावधानी बरतनी होगी.

---विज्ञापन---

आलिया रियाज

आलिया रियाज पाकिस्तान वुमेंस टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं. 16-20 ओवरों के बीच उनका स्ट्राइक रेट 140 से अधिक है और वो लंबे समय से पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं. भारतीय गेंदबाजों को उनसे भी पार पाना होगा.

ये भी पढ़ें:- बारिश बिगाड़ेगी IND vs PAK मैच का खेल? जानें वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

---विज्ञापन---

First published on: Jun 14, 2026 02:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola