इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई जीत, बांग्लादेश ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 21 साल बाद वनडे मैच में हराकर इतिहास पलट दिया. बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी की और मैच का पासा पलटते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा खेला कर दिया.
BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर फिलहाल 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को मीरपुर में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों से डीएलएस मेथड के तहत हराया. बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर किया और ऑस्ट्रेलिया को 21 साल बाद हराया. बांग्लादेश के लिए ये सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है.
बांग्लादेश ने बनाए 284 रन
बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके अलावा तंजीद हसन ने 44 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नजमुल हुसैन शांतो ने 86 गेंदों में 67 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास का बल्ला इस मैच में नहीं चला. उन्होंने 9 गेंदों में 7 रन बनाए, जबकि तौहिद ह्रिदोय ने 51 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. लोअर मिडिल ऑर्डर में मोसादेक हुसैन ने 70 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए.
---विज्ञापन---
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 10 ओवर में 38 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. इसके अलावा लियाम स्कॉट ने 8 ओवर में 57 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, मैट रेनशो को भी 2 सफलता मिली.
279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 42.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी. डीएलएस मेथड के तहत ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी और कूपर कोनोली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. कोनोली ने 50 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, जबकि कैमरून ग्रीन ने अर्धशतक जमाया. उन्होंने 66 गेंदों में 52 रन बनाए. कैरी के बल्ले से 62 गेंदों में 47 रन निकले. इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 1 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में 41 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और मोसादेक हुसैन को 2-2 सफलता मिली.