55 चौके-8 छक्के, बिहार की बेटी ने वनडे में जड़ दिया तिहरा शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
बिहार की युवा खिलाड़ी अक्षरा गुप्ता ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है. उन्होंने वनडे में तिहरा शतक जड़कर तबाही मचा दी है. अक्षरा अब क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बिखेर रही हैं.
भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं, बल्कि एक जूनून है. देश में क्रिकेट प्रेमी इस खेल को खेल नहीं बल्कि इमोशन मानते हैं. आज भारत में करोड़ों खिलाड़ी का सपना देश के लिए खेलने का है. लेकिन कुछ ही ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो देश का प्रतिनिधित्न कर पाते हैं. आए दिन इस खेल में कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूट जाते हैं. अब बिहार की ही अक्षरा गुप्ता ने शानदार बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस खिलाड़ी ने वनडे में तिहरा शतक जड़कर बड़ा कारनामा कर कर दिया है.
बिहार की बेटी का कमाल
बिहार की अक्षरा गुप्ता ने भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में गुरुवार से शुरू हुए बीसीए महिला अंडर-19 एक दिवसीय ट्रॉफी टूर्नामेंट में नाबाद 306 रन बनाकर तहलका मचा दिया. उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उन्होंने अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 306 रनों की तूफानी पारी खेली. अक्षरा ने इस दौरान 55 चौके और 8 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया. उन्होंने केवल 126 गेदों में 242.86 के स्ट्राइक रेट के साथ ये पारी खेली. उन्होंने क्रीज पर 233 मिनट बिताए.
---विज्ञापन---
🚨Bihar’s Akshara Gupta creates history in women’s domestic cricket, scores triple century in U-19 One-Day Tournament.
Akshara Gupta, a young batter from Bihar, created a new milestone in women’s domestic cricket by scoring an unbeaten 306 runs in the BCA Women’s U-19 One-Day…
खास बात ये रही कि उन्होंने 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 34 गेंदों में ही शतक पूरा किया. इस मौके पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने उन्हें बधाई दी. इसके अलावा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल अरफिन ने अक्षरा की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभा का उभरना बिहार में क्रिकेट के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है.
अक्षरा से पहले, महिला घरेलू क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर मुंबई की इरा गुप्ता के नाम था. उन्होंने घरेलू राज्य स्तरीय मैच में नाबाद 346 रन बनाए थे. उन्होंने 42 चौके और 16 छक्के अपने नाम किए थे. अक्षरा का नाम आज पूरी दुनिया में छा गया है. चारों ओर से उन्हें बधाई मिल रही है. उन्होंने अपना और देश का नाम रौशन कर चर्चा बटोरी है.