टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Afghanistan T20 World Cup Squad: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. 15 खिलाड़ियों को मुख्य स्क्वाड में जगह मिली है, जबकि 3 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है. राशिद खान को आगामी विश्व कप के लिए अहम जिम्मेदारी मिली है.
Afghanistan T20 World Cup Squad: टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से आगामी वर्ल्ड की मेजबानी करेंगे. भारत समेत कई देश अपने दल का ऐलान कर चुके हैं. 31 दिसंबर को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने दल का ऐलान किया. अफगानिस्तान वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगा. ऐसे में वर्ल्ड कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने दल की घोषणा की है.
राशिद खान संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज और वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है. टीम की कप्तानी राशिद खान संभालेंगे, जबकि इब्राहिम जादरान को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है. इसके अलावा रहमानउल्लाह गुरबाज और सेदिकुल्लाह अटल जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है. वहीं, मोहम्मद नबी और नवीन उल हक जैसे सीनियर खिलाड़ी भी अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं.