---विज्ञापन---

Video: सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, क्या मंगल के प्रभाव से बदलेगी किस्मत? जानिए सभी सवालों के जवाब

Horoscope 2026: अगस्त 2026 में ग्रहों के प्रभाव से राशियों के जीवन पर असर देखने को मिलेगा. सिंह राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होगा. इनके लिए अगस्त कैसा रहेगा, आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

अगस्त 2026 में सिंह राशि का राशिफल

अगस्त 2026 में मंगल ग्रह का प्रभाव सिंह राशि वालों की कमाई और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

मंगल के 11वें भाव में होने से सिंह राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नौकरी-कारोबार में सफलता मिलेगी।

शुक्र की स्थिति धन भाव में बचत करने में मदद करेगी और आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं।

अतिरिक्त ज्योतिषीय सलाह

सिंह राशि वालों को जल्दबाजी में निवेश और आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए, साथ ही सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए।

Photo Credit- AI
---विज्ञापन---

Horoscope 2026: अगस्त महीने में ग्रहों की स्थिति से सिंह राशि के लिए जीवन कैसा रहेगा इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. सिंह राशि वालों की कमाई और आर्थिक स्थिति पर मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. मंगल की स्थिति से सिंह राशि वालों का आर्थिक जीवन प्रभावित होगा. मंगल का आमदनी के भाव यानी कुंडली के ग्यारहवें भाव में रहेंगे. 11वें भाव में मंगल के होने से मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इन लोगों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी.

मंगल की स्थिति का प्रभाव

सिंह राशि वालों को मंगल की स्थिति से धनलाभ होगा. इन लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे बनेंगे. पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा. हालांकि आपको जल्दबादी में निवेश करने और कोई आर्थिक फैसला लेने से बचना होगा. वरना इसके कारण भविष्य में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. विदेशी व्यापार से जुड़ने का मौका मिल सकता है. आप लोगों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे

सिंह राशि अगस्त राशिफल

सिंह राशि के लिए अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शुक्र की स्थिति धन भाव में सेविंग्स करने में बचत करेगी. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. गुरु, सूर्य और बुध की स्थिति थोड़ा दबाव डाल सकती है. आप लोगों को महीने के अंत में अच्छी बचत होगी. यात्राओं पर और बीमारियों पर खर्च हो सकता है. ऐसे में पैसे की बचत करके रखें. आप लोगों को सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए. आप रुद्राक्ष की माला से 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें. इन उपायों को आप कर सकते हैं. सिंह राशि के अगस्त के भविष्यफल के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2026: 16 अगस्त तक सिंह समेत 4 राशियों की मौज, पुष्य नक्षत्र में बुध की एंट्री से होगा बंपर लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2026 11:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola