---विज्ञापन---

IND vs SL: टीम इंडिया के इन 3 फैसलों से बदला कोलंबो टेस्ट मैच, आखिरी दिन होगी असली परीक्षा

IND vs SL: चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ, तो श्रीलंका के पास फॉलोऑन बचाने का बहुत अच्छा मौका था. हालांकि कप्तान शुभमन गिल ने मैदान पर कुछ अच्छे फैसले लिए, तो टीम इंडिया के बहुत काम आए. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया जीत के बस कुछ कदम की दूरी पर है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का संदर्भ

बारिश के कारण कोलंबो टेस्ट मैच का चौथा दिन भी जल्द खत्म हुआ, जिससे मैच में कई बार बाधा आई है।

टीम इंडिया के पास कोलंबो टेस्ट मैच के 5वें और आखिरी दिन जीत दर्ज करने का अच्छा मौका है।

कप्तान शुभमन गिल के 3 बड़े फैसलों ने टीम इंडिया को मैच में श्रीलंका पर बढ़त बनाने में मदद की।

शुभमन गिल के महत्वपूर्ण निर्णय

गिल ने युवा ऑफ स्पिनर सारांश जैन पर भरोसा जताया, जिन्होंने 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को 213 रनों की लीड दिलाई।

इस बड़े फैसले के कारण रोमांचक हुआ कोलंबो टेस्ट मैच (Pic Credit- AI Generated)
---विज्ञापन---

IND vs SL: बारिश के कारण कोलंबो टेस्ट मैच का चौथा दिन भी जल्द ही खत्म हुआ. इस टेस्ट मैच में बारिश के कारण मैच में कई बार खलल पड़ा है. हालांकि इसके बाद भी टीम इंडिया ने मैच में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. कोलंबो टेस्ट मैच के 5वें और आखिरी दिन टीम इंडिया के पास जीत दर्ज करने का अच्छा मौका है. टीम इंडिया को जीत के पास पहुंचाने में कप्तान शुभमन गिल के 3 बड़े फैसले बेहद अहम रहे हैं. गिल ने इन फैसलों के कारण ही टीम इंडिया मैच में श्रीलंका को बैकफुट पर डाल सकी.  

कप्तान शुभमन गिल के ये 3 फैसले आए टीम के काम 

तीसरे दिन युवा ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने निराश किया था. जिसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने चौथे दिन की शुरुआत में उन्हीं से गेंदबाजी की शुरुआत कराई. कप्तान के भरोसे को उन्होंने तोड़ा नहीं और 2 विकेट हासिल करके टीम इंडिया को 213 रनों की लीड दिलाई. कप्तान शुभमन गिल का ये फैसला टीम के बहुत काम आया. जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने दूसरा बड़ा फैसला श्रीलंका को फॉलोऑन देकर किया. 

---विज्ञापन---

दिन का खेल खत्म होने तक मैच में ये फैसला टीम इंडिया के पक्ष में जा रहा है. जिसके बाद तीसरा फैसला उन्होंने मानव सुथार को लंबा स्पेल देकर किया. दूसरी पारी में श्रीलंका बल्लेबाजों ने मानव के खिलाफ अटैक किया. जिसके कारण ही उन्होंने रन लुटाए. हालांकि उसके बाद भी कप्तान गिल ने उन्हें बैक किया और लंबा स्पेल दिया. जिसके कारण ही उन्होंने 2 विकेट लेकर मैच को फिर से पलट दिया.

ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा का अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल के मामले में सबसे आगे

---विज्ञापन---

First published on: Aug 26, 2026 07:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola