---विज्ञापन---

Video: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिले 100 से ज्यादा कंकाल, गुजरात में मचा बवाल

गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बंजर और नमक वाले इलाके में एक प्राचीन मानव बस्ती के अवशेष और 100 से ज्यादा कंकाल मिले हैं. बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी से शुरू हुई इस खोज में मिट्टी के बर्तन, सिक्के और खिलौने भी बरामद हुए हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य पुरातात्विक खोज

गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक प्राचीन बस्ती और 100 से अधिक मानव कंकाल मिले हैं।

यह पुरातात्विक स्थल 600 से 1000 साल पुराना होने का अनुमान है।

इस स्थल का पता सबसे पहले 2023-24 में बीएसएफ के जवानों को चला था।

आगे की जांच

कंकालों की रेडियोकार्बन डेटिंग, मिट्टी के विश्लेषण और डीएनए टेस्ट से इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठेगा।

---विज्ञापन---

गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ग्रेट रन ऑफ कच्छ के सुनसान इलाके से एक हैरान कर देने वाली पुरातात्विक खोज सामने आई, जिस इलाके में दूर-दूर तक केवल नमक और बंजर जमीन दिखाई देती है, वहां जमीन के नीचे दबी एक 600 से 1000 साल पुरानी प्राचीन बस्ती और 100 से अधिक मानव कंकाल मिले हैं. इस पुरातात्विक स्थल का सबसे पहले पता 2023-24 में बीएसएफ के जवानों को चला.
गश्त के दौरान जमीन पर असामान्य संरचनाएं दिखने के बाद विशेषज्ञों को सूचित किया गया. इसके बाद कच्छ यूनिवर्सिटी, पीआरएल, बीएसआईपी पुणे, डेक्कन कॉलेज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम इस क्षेत्र का अध्ययन कर रही है. आने वाले दिनों में कंकालों की रेडियोकार्बन डेटिंग, मिट्टी के विश्लेषण और डीएनए टेस्ट से इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठेगा.

First published on: Aug 14, 2026 12:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola