---विज्ञापन---

Video: अगस्त में बदलेगी मेष राशि वालों की किस्मत, शुभ-अशुभ कैसा होगा ग्रहों का प्रभाव?

Horoscope 2026: मेष राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति और इनके प्रभाव से अगस्त का महीना कैसा रहेगा, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. मेष राशि अगस्त के भविष्यफल के बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

अगस्त 2026 मेष राशि का राशिफल

अगस्त महीने में मेष राशि के जातकों पर काम का दबाव बढ़ेगा और नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मेष राशि के जातकों को 22 अगस्त के बाद कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और नौकरी बदलने के अवसर मिलेंगे।

कारोबारियों के लिए महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, व्यापार की गति धीमी रहेगी और साझेदारों से मतभेद हो सकते हैं।

सुझाए गए उपाय

अगस्त में जीवन को बेहतर बनाने के लिए हनुमान चालीसा और श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने की सलाह दी गई है।

Photo Credit- News24GFX
---विज्ञापन---

Horoscope 2026: मेष राशि के जातकों को अगस्त महीने में काम का दबाव बढ़ेगा. नौकरी में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. लंबी यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है. आपको मेहनत का फल तुरंत नहीं मिलेगा. आपको इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है. आप लोगों को दस्तावेज, ईमेल या आधिकारिक कम्युनिकेशन में सतर्क रहना होगा. कोई भी लापरवाही आपके नुकसान का कारण बन सकती है.

मेष राशि करियर भाग्यफल

कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों के साथ व्यवहार में संयम रखें. काम के अधिक दबाव के कारण सेहत प्रभावित हो सकती है. सेहत बिगड़ने के कारण आपका दवाई पर खर्च बढ़ सकता है. मेष राशि के जातक नई नौकरी की तलाश में थे, तो महीने के दूसरे भाग में लाभ मिलेगा. आप लोगों को 22 अगस्त के बाद कार्यक्षत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. नौकरी बदलने और ट्रांसफर के अच्छे अवसर मिलेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Sawan Shivratri Rashifal: सावन शिवरात्रि पर बन रहे चार दुर्लभ राजयोग, वृषभ समेत 4 राशियों को देंगे अपार लाभ

कारोबारियों के लिए राशिफल

मेष राशि के कारोबारियों के लिए महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कारोबार की गति उम्मीद से थोड़ी धीमी रहेगी. व्यापार साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है. किसी भी नई डील को बिना जांचे स्वीकार ना करें. हालांकि, विदेशी कंपनियों से जुड़े हुए लोगों और लाभ मिलने की संभावना है. कारोबारियों को किसी डील के होने से आर्थिक लाभ हो सकता है. आप लोगों को जल्दबाजी में निवेश करने और बड़ा निवेश करना से बचना चाहिए. इसके कारण नुकसान हो सकता है. अगस्त महीने में जीवन को बेहतर करने और मुश्किलों के समाधान के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके साथ ही आप श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2026 12:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola