‘मुझे नहीं बुलाया, शायद छोटा कलाकार समझते हैं’, बंगाल सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती ने साधा निशाना
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वह अब मॉस्को जा रहे हैं और वहां उन्हें फिल्म फेस्टिवल में बुलाया गया है. उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि शायद बंगाल में उन्हें इसलिए आमंत्रित नहीं किया जाता, क्योंकि उन्हें छोटा कलाकार माना जाता है.
पश्चिम बंगाल में दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती को लेकर आयोजित कार्यक्रमों के बीच अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती का एक बयान चर्चा में आ गया है. बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल के फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. मिथुन ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि उन्हें यहां आयोजित फिल्म फेस्टिवल में नहीं बुलाया गया, जबकि मॉस्को फिल्म फेस्टिवल में उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: On meeting with CM Suvendu Adhikari regarding the centenary celebrations for legendary Bengali actor Uttam Kumar, BJP leader and Actor Mithun Chakraborty says, "…I wasn't invited to the Film Festival. I am going to Moscow now; perhaps they will… pic.twitter.com/z4owZ0vIGM
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वह अब मॉस्को जा रहे हैं और वहां उन्हें फिल्म फेस्टिवल में बुलाया गया है. उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि शायद बंगाल में उन्हें इसलिए आमंत्रित नहीं किया जाता, क्योंकि उन्हें छोटा कलाकार माना जाता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ऐसे बाहर के चर्चित कलाकारों और हस्तियों को बुलाया जाता है, जिनका बंगाल से कोई खास संबंध नहीं है. उनके इस बयान ने अब राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है. सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या राज्य सरकार और प्रदेश के कलाकारों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है?
अस्पताल में क्यों भर्ती थे मिथुन चक्रवर्ती?
गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती का ये बयान ऐसे समय आया है, जब वो अपनी खराब स्वास्थ्य अवस्था से रिकवर कर रहे हैं. बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां खुद सीएम सुवेंदु अधिकारी उनका हाल जानने पहुंचे थे. रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी बांह में पहले से लगी मेटल प्लेट को निकालने के लिए डॉक्टरों ने एक मामूली ऑपरेशन किया था. सर्जरी सक्सेसफुल होने के बाद उनकी हालत स्थिर होने के बाद 8 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सुवेंदु सरकार पर उनका हमला कई लोगों को हैरान कर रहा है.