‘हर बूंद में छिपा था गोल्ड’, CWG 2026 में मीराबाई चानू के आंसूओं पर बोले पीएम मोदी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. सभी विजेताओं से पीएम मोदी ने अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने दिल छू लेने वाली बात मीराबाई चानू से कही. आइए आपको बताते हैं.
PM Modi: हाल ही में ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन हुआ. भारतीय दल ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया. भारत 39 पदकों के साथ चौथे नंबर पर रहा. मीराबाई चानू और नीरज चोपड़ा सहित सभी एथलीट्स ने गजब का खेल दिखाया. इस बार बॉक्सिंग में भारत ने खूब गोल्ड जीते हैं. खैर भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. मोदी ने सभी से पर्सनली बात की. इस दौरान उन्होंने मीराबाई चानू से एक ऐसी बात कही जो सभी के दिल को छू गई.
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया दिल छू देने वाला बयान
दरअसल वेटलिफ्टर मीराबाई चानू इस बार गोल्ड जीतने के बाद काफी भावुक हो गई थीं. पोडियम पर मेडल लेते वक्त उनकी आंखों से आंसू आ गए थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने मीराबाई से उनका रोने की वजह पूछते हुए कहा, “इतने आंसू टपक रहे थे कि मुझे लगता है कि हर आंसू की बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा हो.” मीराबाई ने भी पीएम को इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मैं उस दिन बहुत खुश थीं. मैं गोल्ड मेडल जीतने के बाद इसलिए रोई क्योंकि पेरिस ओलंपिक में मेरा मेडल सिर्फ एक किलो से रह गया था.”
पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते हुए भी मीराबाई चानू भावुक हो गई थीं. उन्होंने कहा, “खिलाड़ी के तौर पर हमें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है. पछले चार सालों में मैंने काफी चीजों का सामना किया था. मैं लगातार इंजरी से परेशान थीं. फैमिली में भी समस्याएं हो रही थीं. इस वजह से जब मैं पोडियम में खड़ी थीं तो मेरे आंसू निकल गए थे. जब नेशनल एंथम बजा तो मैं अपने आंसू नहीं कर पाई.”
भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 39 मेडल जीते हैं. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. मुक्केबाजी में एथलीट्स ने कमाल किया. 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल खिलाड़ियों ने जीते. नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस बार वो गोल्ड से चूक गए. मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा.