कोरिया में लहराया तिरंगा, बैडमिंटन में अश्मिता चालिहा ने वर्ल्ड नंबर-4 को हराकर रचा इतिहास
अस्मिता चालिहा ने अपने करियर का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. अब वो बड़े क्लब में शामिल हो गई हैं. उन्होंने चीन की फेमस खिलाड़ी को मात दी. उनकी जीत की अब चारों तरफ चर्चा हो रही है.
Ashmita Chaliha: भारतीय बैडमिंटन को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. फेमस खिलाड़ी अस्मिता चालिहा ने अपने करियर का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. अस्मिता की जीत की अब चारों तरफ चर्चा हो रही है. पूर टूर्नामेंट में उन्होंने तगड़ा खेल दिखाकर विरोधियों को पस्त किया. पिछली बार उन्हें सफलता नहीं मिल पाई था. इस बार उन्होंने अपने शानदार गेम से सभी की वाहवाही लूट ली है.
अस्मिता चालिहा ने फाइनल में दिखाया दम
असम से आने वाली अस्मिता चालिहा ने इस बार शानदार खेल दिखाया और कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब जीता. उन्होंने फाइनल में चीन की हान कीआन सी को तीन गेम तक चलने वाले मुकाबले में 14-21, 21-14, 21-14 से मात दी. अब वो भारत के लिए BWF वर्ल्ड टूर टाइटल में वुमेंस सिंगल्स का खिताब जीतने वाली पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई है. उनसे पहले भारत की तन्वी शर्मा ताइपे ओपन में, पीवी सिंधु जापान ओपन में और देविका सिंहाग थाईलैंड मास्टर्स में जीत हासिल कर चुकी हैं. वहीं साइना नेहवाल भी BWF वर्ल्ड टूर टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं.
2024 में जब कोरिया ओपन में अस्मिता आई थीं, तो उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा था. उनके घुटने के बीच वाले हिस्स में खतरनाक चोट लग गई थी. उनका घुटना सूज गया और वो बैठ भी नहीं पा रही थीं. अस्मिता को बैसाखियों का सहारा लेना पड़ा था. दो साल बाद अस्मिता ने प्रतिभा के दम परकोरियाई टूर्नामेंट जीत लिया है. अस्मिता ने इस बार सेमीफाइनल मुकाबले में रक्षिता श्री संतोष रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हराया.
---विज्ञापन---
अस्मिता चालिहा ने रैंकिंग हुई मजबूत
अस्मिता चालिहा की रैंकिंग फाइनल मुकाबले से पहले 50 थी. फाइनल जीतने के बाद अब वो 39वें नंबर पर पहुंच गई हैं. 26 साल की अस्मिता आगे भी ऐसा प्रदर्शन करती रहेंगी तो उनकी रैंकिंग और अच्छी हो सकती है. हालांकि, उनके लिए एक बुरी खबर है. इस महीने होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में वो हिस्सा नहीं ले पाएंगे. भारत के लिए इसमें दो ही जगहें थीं. पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा ने पहली ही वहां पर अपनी जगह बना ली है.