CWG 2026 Day 8: आज होगी नीरज चोपड़ा की एंट्री, गोल्ड पर निशाना साधेंगे भारतीय एथलीट्स, देखें भारत का पूरा शेड्यूल
Commonwealth Games Day 8 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है. अब CWG 2026 के आठवें दिन भी भारतीय दल के पास मेडल पर कब्जा करने का मौका है. आइए एथलीट्स के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
Commonwealth Games Day 8, India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को हर दिन सफलता मिल रही है. मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ के बाद अब दिलीप गावित ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने मेंस 100 मीटर T47 रेस का फाइनल अपने नाम किया. खैर अब टूर्नामेंट के 8वें दिन सभी की नजरें टिकी हैं. भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा मैदान पर उतरेंगे. गोल्ड की तरफ वो अपना पहला कदम रखेंगे. इसके अलावा शॉट पुल और वेटलिफ्टिंग में भी भारतीय एथलीट्स मेडल जीतने की कोशिश करेंगे. 30 जुलाई को एथलीटों के पास अलग-अलग खेलों में मेडल जीतने का मौका है. आइए भारतीय दल के आठवें दिन के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
बाउल्स
शाम 7:30 बजे- मेंस डबल सेक्शनल मुकाबला: नवनीत सिंह / दिनेश कुमार (भारत) vs कैजर गेचे / चार्ल्स डिटेको (बोत्सवाना)
रात 8:55 बजे- वुमेंस सिंगल्स सेक्शनल मुकाबला: नयनमोनी सैकिया (भारत) vs एम्मा फिरयाना सारोजी (मलेशिया)