सेफ्टी पिन में बना छोटा छेद किस काम आता है? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
Safety Pin Hole Use: सेफ्टी पिन में बना छोटा छेद सिर्फ डिजाइन नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है, क्योंकि इस छोटे-से डिजाइन फीचर के पीछे के कारण आपको पता होना चाहिए.
सेफ्टी पिन में बना छोटा छेद किस काम आता है? Image Credit- Shutterstock
---विज्ञापन---
Safety Pin Mein Chhed Kyon Hota Hai: सेफ्टी पिन एक ऐसी छोटी-सी चीज है, जो लगभग हर घर में मिल जाती है. कपड़ों को जोड़ने, फटी सिलाई को ठीक करने या कई घरेलू कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि सेफ्टी पिन के ऊपरी हिस्से में एक छोटा-सा गोल छेद भी बना होता है? ज्यादातर लोग इसे सिर्फ डिजाइन का हिस्सा समझते हैं, जबकि इसके पीछे एक खास परपज होता है और वो क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
सेफ्टी पिन का आधुनिक डिजाइन 1849 में अमेरिकी मैकेनिक वॉल्टर हंट ने तैयार किया था. उन्होंने इसमें स्प्रिंग और लॉकिंग मैकेनिज्म जोड़ा, जिससे पिन का नुकीला सिरा ढका रहे और चोट लगने का तरीका कम हो जाए. उस दौरान हंट पर अपने एक दोस्त का 15 डॉलर का कर्ज था. इसे चुकाने के लिए ही उन्होंने महज तीन घंटे की मशक्कत से एक पीतल के तार को मोड़कर इस पिन का प्रोटोटाइप तैयार किया था.
सेफ्टी पिन का छोटा छेद क्यों बनाया जाता है?
सेफ्टी पिन के ऊपर बना छोटा छेद मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन की मजबूती से जुड़ा होता है. जब सेफ्टी पिन बनाई जाती है तो तार को मोड़कर उसका आकार दिया जाता है.
---विज्ञापन---
पिन की मजबूती बनाए रखने में मदद
यह छोटा गोल हिस्सा पिन पर पड़ने वाले जोर को मजबूत करता है. इससे पिन आसानी से अपनी जगह पर रहती है और बार-बार इसका इस्तेमाल ढीला नहीं होता है.
क्या इस छेद का कोई अलग भी इस्तेमाल है?
कुछ लोग इस छोटे छेद में धागा, रिबन या पतली डोरी डालकर इस्तेमाल कर लेते हैं. हालांकि, पिन का छेद इसलिए नहीं बनाया गया था, लेकिन पकड़ करने के लिए ऐसा किया जाता है.
---विज्ञापन---
सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
जंग लगी या मुड़ी हुई सेफ्टी पिन का इस्तेमाल ना करें.
सेफ्टी पिन को बच्चों से दूर रखें, क्योंकि इससे खून निकलने की दिक्कत होने लगती है.
पिन को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा बंद करके रखें, क्योंकि पिन का लॉक ढीला हो जाता है.