सांप किस चीज से सबसे ज्यादा डरता है? बरसात में बचाव के लिए जानें जरूरी बातें
Snakes Big Fears: बरसात के मौसम में सांप, बिछुआ, मकड़ी या कनखजूरे का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इन चीजों में सांप ज्यादा खतरनाक होता है, ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है ताकि इस समस्या से बचा जा सके.
Saamp Kis Cheez Se Darte Hain: बरसात का मौसम आते ही कई इलाकों में सांप दिखाई देने या कांटने की खबरें बढ़ जाती हैं. लोगों को लगता है कि सांप सिर्फ जंगली जगहों पर नजर आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि पानी भरने, बिलों में नमी आने और खाना तलाशने की वजह से सांप इलाकों में भी जाने लगते हैं. कई जगहों पर पैदा होने लगते हैं और अपना घर बना लेते हैं. इसलिए खुद का ख्याल रखना जरूरी है और यह जानना कि सांप को किस चीज से डर लगता है? असल में सांप किसी एक पौधे या घरेलू उपाय से नहीं डरते, बल्कि वो अचानक होने वाली हलचल और बड़े शिकारी जीवों से बचने की कोशिश करते हैं. इसलिए आप भी इस बात पर ध्यान दें और जब भी आपको लगे कि सांप का खतरा बढ़ गया है तो इन टिप्स पर अमल करें.
तेज कंपन और हलचल वाली चीजें- सांप जमीन के कंपन को अच्छी तरह महसूस कर सकते हैं. जब उन्हें तेज कदमों की आहट या आसपास हलचल का एहसास होता है तो वो दूर भागते हैं. इंसानों से भी बचना चाहता है सांप- सांप इंसानों पर हमला करने नहीं आते, क्योंकि वो तब काटते हैं जब उन्हें लगता है कि उनकी जान खतरे में है या वो घिरा हुआ महसूस करता है.
रोशनी से दूर जाना- सांप को रोशनी से डर लगता है. अगर उन्हें लगता है कि कुछ अजीब सी चीज उनके पास आ रही है. वहीं, इसके पीछे का साइंस है कि उनकी आंखें रात में देखने के लिए बनी होती हैं, इसलिए दिन की तेज रोशनी उनकी आंखों को तकलीफ पहुंचाती है.
क्या सांप स्मेल से भाग जाते हैं?
कई सारे जानवर या कीड़े स्मेल से दूर भागते हैं. इसलिए वो लोग फिनाइल, केरोसिन, लहसुन, प्याज, कपूर या पौधों का इस्तेमाल करते हैं. मगर यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि यह चीजें सांप पर भी लागू हो. इसलिए आप इन चीजों पर ध्यान कम दें.
बरसात में सांपों से बचाव के लिए क्या करें?
सफाई पर ध्यान दें- बारिश में अक्सर घर गंदा हो जाता है, जिसकी वजह से कीड़े पैदा होने लगते हैं. इसलिए घर की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दें और सांप को घर से दूर रखें. चूहों को कंट्रोल करें- आपको अजीब लग सकता है, लेकिन सांप को चूहा बहुत पसंद होता है. इसी से सांप अपना पेट भरते हैं और नया शिकार ढूंढते हैं. अगर आपके घर में चूहे होंगे तो यह परेशानी हो सकती है.