बारिश के मौसम में गोभी के पराठे खाने का मजा ही अलग, नोट करें आसान रेसिपी
Gobi Paratha: अगर मानसून में कुछ स्वादिष्ट नाश्ता बनाने का मन है तो गोभी के पराठे एक शानदार ऑप्शन है. इन्हें बनाना आसान है और कम समय में पूरे परिवार के लिए तैयार किए जा सकते हैं. बस आपको इसकी सही रेसिपी मालूम होनी चाहिए, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
Gobi Paratha Recipe: बारिश के मौसम में कुछ ना कुछ चटपटा और अच्छा खाने का मन करता है. अगर खाना गरमागरम मिले तो मजा आ जाता है. चाट-पकोड़े के साथ चाय पीना तो सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इस बार गोभी के पराठे बनाकर खाएं. बारिश में गोभी के पराठे खाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बाहर बारिश हो और घर में तवे से उतरते हुए गरमा गरम गोभी के पराठे मक्खन, दही या अचार के साथ मिल जाएं तो खाने का आनंद कई गुना बढ़ जाता है. अगर आप भी मानसून में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यह आसान गोभी पराठा रेसिपी जरूर ट्राई करें. आप पराठे नाश्ते या लंच में बनाकर खा सकते हैं, बस इसकी सही रेसिपी आपको पता होनी चाहिए.
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में गेहूं के आटे में नमक मिलाएं और मुलायम आटा गूंथ लें. 20 मिनट तक आटे को रखें और पराठे बनाने के लिए इस्तेमाल करें.
इस दौरान कद्दूकस की हुई गोभी को हल्का-सा दबाकर पानी निकाल दें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर अच्छी तरह तैयार कर लें.
आटे की लोई बनाकर उसे थोड़ा बेलें और बीच में गोभी की स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके हल्के हाथों से दोबारा बेल लें.
गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से हल्का सिकने के बाद घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
गरमा-गरम गोभी के पराठे को सफेद मक्खन, दही, हरी चटनी, अचार या एक कप अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें. अगर आप चाहें तो चटनी या फिर सलाद को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.