बारिश के मौसम में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं? जावेद हबीब का बताया एप्पल साइडर विनेगर का ये नुस्खा आ सकता है काम
Hair Fall During Monsoon: हर मौसम में बालों के झड़ने की समस्या रहती है. ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो इस लेख में बताए जावेद हबीब के नुस्खे जरूर अपनाएं. हालांकि, एक बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
रोज बालों में शैंपू करना कितना सही? Image Credit- Freepik
---विज्ञापन---
बाल हमारी खूबसूरती का एक हिस्सा हैं और यह बात सिर्फ महिलाओं पर लागू नहीं होती, बल्कि पुरुष भी इसका हिस्सा हैं. इसलिए हर कोई बालों का खास ख्याल रखता है. हालांकि, आजकल लाइफस्टाइल इतनी बदल गई है कि लोग झड़ते बालों से परेशान हैं. हर मौसम में यह समस्या रहती है, लेकिन मानसून में ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आपके भी बाल इस मौसम में जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं तो आपको एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए टिप्स फॉलो करने होंगे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की एक वीडियो में मानसून में होने वाले हेयर फॉल से बचने के तरीके बताए हैं. इन्हें आप घर पर आसानी से फॉलो कर सकते हैं.
मानसूम में नमी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से बाल तेजी से झड़ते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हवा बालों का हाइड्रोजन और नमी दोनों तेजी से सोख लेती है. इससे बालों की जड़ कमजोर होने लगती है और फंगस का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.
रोज बालों में शैंपू करना
जावेद हबीब का कहना है कि इस मौसम में लगभग सभी को शैंपू करना चाहिए. रोज शैंपू करने से बालों की नमी दूर होगी और वो उतरना बंद हो जाएंगे. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि शैंपू करने के बाद आपको बालों को तुरंत ड्रायर से सुखाना होगा, क्योंकि गीले बाल ज्यादा झड़ते हैं.
जावेद हबीब ने बताया है कि हफ्ते में एक बार शैंपू में एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करना चाहिए. इससे बालों या स्कैल्प का डैंड्रफ कम हो जाएगा और फंगल जैसा इंफेक्शन नहीं होगा. हालांकि, बालों के हिसाब से आपको अपना शैंपू सेलेक्ट करना चाहिए, ताकि उसकी चमक बरकरार रहे और बालों का झड़ना भी कम हो जाए.
दही और मुलेठी का मास्क आएगा काम
मानसून में बालों के लिए बेस्ट मास्क दही और मुलेठी का है. जावेद हबीब ने बताया है कि यह मास्क कमजोर बालों के लिए बहुत ही अच्छा है. अगर दोनों को मिलाकर लगाया जाए तो मानसून में होने वाले इंफेक्शन से बचा जा सकता है. इसका मास्क लगाकर बालों को गुनगुने पानी से धो लेना बेहतर माना जाता है.
हेयर मास्क के फायदे
यह मास्क बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे हेयर फॉल कम होने लगता है.
इससे स्कैल्प साफ हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है.
इसके एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को कम करने का काम करते हैं.
आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं. ज्यादा करना नुकसानदायक हो सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.